{"_id":"660b8300c638d9ee990384ac","slug":"crew-of-cargo-ship-that-took-down-baltimore-bridge-to-remain-on-board-till-probe-is-complete-us-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्टीमोर पुल हादसा: जांच पूरी होने तक मालवाहक जहाज पर ही रहेंगे चालक दल के सदस्य, NTSB ने जुटाए दस्तावेज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बाल्टीमोर पुल हादसा: जांच पूरी होने तक मालवाहक जहाज पर ही रहेंगे चालक दल के सदस्य, NTSB ने जुटाए दस्तावेज
Tue, 02 Apr 2024 09:57 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 02 Apr 2024 09:57 AM IST
सार
ग्रेस ओशन पीटीई और सिनर्जी मरीन के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि इस जांच प्रक्रिया में कितना समय लगेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि डाली में कुल 20 भारतीय सवार थे और वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास उनसे और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।
विज्ञापन
बाल्टीमोर ब्रिज हादसा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले हफ्ते बाल्टीमोर पुल से टकराने वाले कंटेनर जहाज के 20 भारतीय और एक श्रीलंकाई चालक दल के सदस्य दुर्घटना की जांच पूरी होने तक जहाज पर ही रहेंगे। इसकी पुष्टि कर दी गई है कि जहाज मे कुल 21 लोग सवार हैं। चालक दल के सदस्य घटना की जांच में तटरक्षक जांचकर्ताओं का सहयोग कर रहे हैं।
चालक दल कंटेनर जहाज डाली पर सवार थे, जो कि 26 मार्च की सुबह बाल्टीमोर में पटप्सको नदी पर बने 2.6 किमी लंबे फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकरा गया था। 984 फुट का मालवाहक जहाज कोलंबो जा रहा था। ग्रेस ओशन पीटीई और सिनर्जी मरीन के प्रवक्ता ने कहा, "इस समय हमें नहीं मालूम कि जांच प्रक्रिया में कितना समय लगेगा। जब तक जांच प्रक्रिया समाप्त नहीं होता, चालक दल के सदस्य जहाज में ही मौजूद रहेंगे।"
जहाज में मौजूद सभी कर्मी सुरक्षित
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि डाली में कुल 20 भारतीय सवार थे और वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास उनसे और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। पिछले हफ्ते अमेरिकी अधिकारियों ने डाली में सवार कर्मियों से पूछताछ शुरू की। सिनर्जी ग्रुप ने एक बयान जारी कर बताया कि एनटीएसबी बुधवार को जहाज पर पहुंचकर जांच के लिए कई दस्तावेजों को एकत्र किया।
विज्ञापन
ग्रेस ओसन और सिनर्जी ने जहाज में मौजूद सभी कर्मियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक सदस्य को मामूली चोट आई थी, जिनका इलाज कराकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। टक्कर के दौरान पुल पर गड्ढों की मरम्मत करने वाले निर्माण दल के छह सदस्यों को मृत घोषित किया गया है। गोताखोरों ने नदीं से दो शव बरामत किए, जबकि चार अन्य की तलाश अभी भी जारी है।