फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   CPEC Pakistan now wants 2.7 crore loan from China due to financial crisis

सीपीईसी: वित्तीय संकट में घिरा पाकिस्तान अब चीन से 2.7 अरब डॉलर का कर्ज चाहता है

Mon, 16 Nov 2020 01:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 16 Nov 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
CPEC Pakistan now wants 2.7 crore loan from China due to financial crisis
इमरान खान और शी जिनपिंग - फोटो : पीटीआई

वित्तीय संकट में घिरा पाकिस्तान अब चीन से कर्ज लेने की तैयारी कर रहा है। पाकिस्तान ने चीन-पाक आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के मेनलाइन-1 प्रोजेक्ट के पैकेज-1 के निर्माण के लिए चीन से 2.7 अरब डॉलर का कर्ज मांगने का फैसला किया है। यह कर्ज ऐसे वक्त पर मांगा जा रहा है कि जब पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था दिवालिया होने के कगार पर है और महामारी ने हालात और भी गंभीर बना दिए हैं।

विज्ञापन


पाक अर्थव्यवस्था बुरे हाल में, महामारी ने हालात और गंभीर बनाए
पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि मेनलाइन-1 परियोजना पर वित्तपोषण समिति की छठी बैठक में फैसला किया गया कि चीन से शुरुआती तौर पर पाकिस्तान 6.1 अरब डॉलर की चीनी फंडिंग में से सिर्फ 2.73 अरब डॉलर के कर्ज को स्वीकृति देने का अनुरोध करेगा।
विज्ञापन



एमएल-1 परियोजना में पेशावर से कराची तक 1,872 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक का अपग्रेडेशन और दोहरीकरण शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने अगले हफ्ते चीन को औपचारिक आशय पत्र भेजने का फैसला किया है, क्योंकि चीन में अगले वर्ष की वित्तपोषण योजना को इस महीने के अंत तक अंतिम रूप देने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल में कर्ज के लिए टर्म शीट पर हुए दस्तखत
सूत्रों के हवाले से द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा है कि इस साल अप्रैल में पाकिस्तान ने चीन से कर्ज के लिए एक टर्म शीट पर दस्तखत किए थे। इसके तहत एक प्रतिशत की ब्याज दर पर कर्ज देने की मांग की गई। हालांकि, चीन की ओर से अब तक औपचारिक रूप से कोई जवाब नहीं दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी अधिकारियों ने अनौपचारिक रूप से कहा, ब्याज दर टर्म शीट में लिखी दर से ज्यादा होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed