फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid19 Patients in islamic countries increases due to pakistan religious ceremony

पाक ने इस्लामी देशों में बढ़ाया कोरोना संक्रमण, लाहौर में धार्मिक जलसे से कई देशों में पहुंचे संक्रमित लोग

Sun, 29 Mar 2020 04:08 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 29 Mar 2020 04:08 AM IST
विज्ञापन
Covid19 Patients in islamic countries increases due to pakistan religious ceremony
पाकिस्तान- कोरोना वायरस - फोटो : social media

पाकिस्तान में कोरोना वायरस की हालत इटली से भी अधिक खतरनाक है जबकि उसके पास स्वास्थ्य सेवा के सेटअप के नाम पर कुछ भी नहीं है। इसके बावजूद उसने हाल ही में इस्लामी देशों से आए लाखों मुस्लिमों को 10 से 15 मार्च तक लाहौर में एक धार्मिक आयोजन में जुटने की अनुमति दे दी। इससे लाखों लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के चलते मौजूदा दौर में ईरान और सऊदी अरब जैसे देश भी उनके यहां धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं लेकिन पाकिस्तान ने इस पर सख्ती के साथ पहले से कोई कदम ही नहीं उठाए। इसके चलते तबलीगी जमात तबलीगी इज्तेमा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के लिए उसने अनुमति भी दे दी। इसके बाद कई इस्लामी देशों में कोरोना संक्रमण के जो मामले मिल रहे हैं उनमें जो लोग पाए गए हैं वे पाकिस्तान में इस जलसे का हिस्सा रह चुके हैं।
विज्ञापन


गाजा पट्टी में कोरोना के दो मामले दर्ज हुए जहां दोनों फलस्तीनी नागरिक हाल ही में इस कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे थे। पत्रकार कुंवर खुलदून शाहिद ने लिखा है कि पाकिस्तान दुनिया में कोविड-19 का सबसे बड़ा प्रसारक देश बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लाहौर में लाखों लोग एक साथ जुट चुके हैं। जबकि ईरान और सऊदी अरब ने जुमे की नमाज तक रोक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पाक मौलवियों की निष्क्रियता

12 मार्च को आयोजकों ने करीब 2.50 लाख लोगों को एक साथ जुटने की अनुमति देने से इनकार करने की अपील की थी लेकिन लोग इस धार्मिक आयोजन की तैयारी में शिविरों में जुट गए। सबसे बड़ी बात यह रही कि यह आयोजन उस वक्त हुआ जब लाहौर में बारिश हो रही थी। इस कारण इसके प्रसार की गुंजाइश और अधिक है। यह आयोजन पाक मौलवियों की निष्क्रियता का एक उदाहरण था।

इन देशों ने लगाया प्रतिबंध

कोरोना वायरस के चलते ईरान ने अपने देश में पवित्र शिया स्थलों को बंद कर दिया है जबकि सऊदी अरब ने मस्जिदों में नमाज पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनके अलावा तुर्की, यूएई, लेबनान, इराक और जॉर्डन समेत कई मुस्लिम देशों ने मस्जिदों को बंद कर दिया है। जबकि पाकिस्तान ने 20 मार्च को देश भर में जुमे की नमाज की अनुमति दी थी।

पाक में अब तक कुल 1,408 मामले

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के संक्रमण के शनिवार तक 1,408 मामले पाए गए हैं। इनमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमितों में से सात की हालत काफी गंभीर है। बताया गया कि अधिकांश संक्रमित लोग ईरान से आए थे जहां अब तक कोरोना से 2,300 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

मस्जिदों में जमा हो रही भीड़, प्रशासन बेबस

इमरान सरकार की कई कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान के हर प्रांत में मस्जिदों के भीतर काफी भीड़ जमा हो रही है। शुक्रवार को कराची में 400 लोग मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे। जब पुलिस ने मस्जिद प्रशासन को गेट बंद करने को बोला तो लोग भड़क गए। इन नमाजियों के सामने प्रशासन लाचार नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed