{"_id":"5ea3c58f8ebc3e909f68e4c4","slug":"covid19-indian-born-doctor-couple-filed-suit-against-british-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: भारतीय मूल के डॉक्टर दंपती ने किया ब्रिटिश सरकार के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid-19: भारतीय मूल के डॉक्टर दंपती ने किया ब्रिटिश सरकार के खिलाफ मुकदमा
Sat, 25 Apr 2020 10:37 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
डॉ. निशांत जोशी और उनकी पत्नी डॉ. मीनल विज
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल के डॉक्टर दंपती ने कोरोना महामारी को देखते हुए निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की कमी और उसके इस्तेमाल के लिए अस्पष्ट दिशानिर्देश के खिलाफ ब्रिटेन सरकार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। गौरतलब है कि ब्रिटेन में काफी तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉ. निशांत जोशी और उनकी गर्भवती पत्नी डॉ. मीनल विज ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रकाशित पीपीई दिशानिर्देश की वैधता को चुनौती दी है।
विज्ञापन
दोनों का कहना है कि उन्हें कोरोना मरीजों के संपर्क में आना पड़ता है। जबकि मौजूदा पीपीई दिशानिर्देश और उनकी उपलब्धता पर्याप्त नहीं है। हर बार जब स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होता है तो वह हमारे दोस्त, परिवार और सहकर्मियों के लिए कष्टकर होता है।
विज्ञापन
इससे पूरे कार्यबल का मनोबल टूटता है। दंपती ने कहा, हम नीति बनाने वालों की जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हैं। हम जरूरत पड़ने पर आपके और आपके परिवार के लिए खड़े रहते हैं। इसलिए सरकार हमारी सुरक्षा करे ताकि हम आपकी सुरक्षा कर सकें।
विज्ञापन