{"_id":"5e963cec8ebc3e75e2060484","slug":"covid19-in-pakistan-pakistan-clerics-warn-govt-against-ban-on-religious-congregations-amidst-coronavirus-outbreak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Pakistan: पाकिस्तान के मौलवियों की चेतावनी, धार्मिक आयोजनों पर न लगे प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona in Pakistan: पाकिस्तान के मौलवियों की चेतावनी, धार्मिक आयोजनों पर न लगे प्रतिबंध
Wed, 15 Apr 2020 04:15 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 15 Apr 2020 04:15 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
पाकिस्तान में 50 से अधिक वरिष्ठ मौलवियों के एक समूह ने कोरोना वायरस प्रकोप के बीच धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध को लेकर सरकार को चेतावनी दी है। मौलवियों का कहना है कि अधिकारियों को भी धार्मिक मानदंडों का पालन करना चाहिए। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए पाकिस्तान में धार्मिक आयोजनों पर पाबंदी है।
विज्ञापन
देश में 5,715 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के लिए सरकार द्वारा किए गए निवेदन के बावजूद रावलपिंडी व इस्लामाबाद के 50 से अधिक मौलवियों ने सोमवार को जामिया दारुल उलूम जाकरिया में मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा की है। इनका मानना है कि मस्जिदों में अल्लाह से माफी मांगने के लिए लोगों को इजाजत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
