{"_id":"5e9ce7a48ebc3e729f68b09c","slug":"covid19-coronavirus-outbreak-lockdown-will-continue-in-britain-parliament-will-open-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19 in britain: ब्रिटेन में कल से खुलेगी संसद, जारी रहेगा लॉकडाउन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid-19 in britain: ब्रिटेन में कल से खुलेगी संसद, जारी रहेगा लॉकडाउन
Mon, 20 Apr 2020 05:38 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 20 Apr 2020 05:38 AM IST
विज्ञापन
माइकल गूव
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश सरकार के कैबिनेट कार्यालय मंत्री माइकल गूव ने रविवार को देश में लॉकडाउन के जल्द खात्मे की संभावना से इनकार किया। ब्रिटेन में चार सप्ताह पहले लॉकडाउन घोषित किया गया था। हालांकि मंगलवार से संसद खुलेेगी।
विज्ञापन
गूव ने कहा, फिलहाल लॉकडाउन खत्म करने के हालात नहीं हैं। कोरोना संक्रमण के चलते 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत देख चुके ब्रिटेन के डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की तरफ से निजी सुरक्षात्मक उपकरणों (पीपीई) की कमी के लिए सरकार की आलोचना करने को लेकर उन्होंने कहा कि तुर्की से 80 टन पीपीई आ चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संक्रमण के समानांतर होने के आसार दिख रहे हैं। उधर, द संडे टेलीग्राफ की रिपोर्ट में कहा गया कि कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने हालत सुधरने के बाद कामकाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सभी सांसदों का होगा टेस्ट
मंगलवार से हाउस ऑफ कामंस चेंबर (संसद का निचला सदन) खोलने की तैयारी चालू हो गई है। हालांकि, सांसदों को प्रवेश करने से पहले थर्मल स्कैनिंग से गुजरना होगा ताकि कोरोना संक्रमण को लेकर उनकी जांच की जा सके।