फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid epidemic: B.1.617 virus spread in 60 countries in the world according to WHO report

डब्ल्यूएचओ रिपोर्ट : 60 देशों में फैला बी.1.617 वायरस 

Thu, 27 May 2021 06:44 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जिनेवा
एजेंसी, जिनेवा Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 27 May 2021 06:44 AM IST
विज्ञापन
Covid epidemic: B.1.617 virus spread in 60 countries in the world according to WHO report
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में मिला कोरोना का रूप बी.1.617 दुनिया के 53 देशों तक पहुंच गया है। डब्ल्यूएचओ को अनाधिकारिक तौर पर यह भी सूचना मिली है कि वायरस का बी.1.17 रूप और 7 देशों में मिला है। जिससे इसकी पहुंच 60 देशों तक हो गई है। ब्रिटेन में वायरस के इस रूप से संक्रमित होने वालों की संख्या 2500 के पार हो गई है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने वेरिएंट को तीन हिस्सों में बांटा, भारत समेत 6 देशों में बरपा रहा कहर
डब्ल्यूएचओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आधिकारिक और अनाधिकारिक तौर पर बी.1.1.7 वेरिएंट दुनिया के 149, बी.1.351 वेरिएंट 102 और पी.1 वेरिएंट मौजूद हैं। डब्ल्यूएचओ ने वेरिएंट को 3 हिस्से में बांटा है। पहला बी.1.617.1 कुल 41, दूसरा वेरीएंट बी.1.617.2 कुल 54 और तीसरा वेरिएंट बी.1.617.3 वेरीएंट छह देशों भारत, कनाडा, जर्मनी, रूस और अमेरिका में कहर बरपा  रहा है।
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ का कहना है कि संक्रमण के जोखिम के साथ रोग की गंभीरता की भी जांच की जा रही है। फिर भी रिपोर्ट में बताया गया है कि बी.1.617 में बढ़ी हुई प्रसार क्षमता है। इसी तरह डब्ल्यूएचओ ने बताया कि प्रत्येक कोरोना का प्रकार कहां तक प्रसारित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोप में सुधर रहे हालात, अमेरिका में 20 फ़ीसदी की गिरावट 
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यूरोपीय क्षेत्रों के साथ दक्षिणपूर्व एशियाई देशों में हालात तेजी से सुधर रहे हैं। यहां बीते 7 दिनों में नए मामलों और मौतों की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई है। हालांकि चिंताजनक बात यह है कि बीते 28 दिनों में दुनिया के अन्य देशों में संक्रमण और मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। ऐसे में अब पूरा जोर इन देशों पर होना चाहिए ताकि वायरस को और अधिक फैलने और आक्रामक होने से रोका जा सके।

  • अमेरिका के बीते 7 दिनों में नए मामलों की संख्या आई है। यहां पिछले सप्ताह 1,88,410 संक्रमित मिले। कोलंबिया में 7 दिन में 7% मरीज कम हुए। यहां बीते 7 दिनों में कुल 1,07,590 मरीज मिले हैं। यहां ब्रिटेन का बी.1.1.7, दक्षिण अफ्रीका का बी.1.351, ब्राजील का पी.1 और बी.1617 स्थिति को गंभीर बना रहे हैं।

ब्रिटेन का टीकाकरण पर जोर
भारत में पहली बार मिले कोरोना के रूप में बी1.617.2 से ब्रिटेन दहशत में है। इससे बचाव के लिए सरकार टीकाकरण पर जोर दे रही हैं। ब्रिटेन में इस रूप की चपेट में आने वाले आधे मामलों की सीक्वेंसिंग हो रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये रूप सर्दियों में तबाही मचाने वाले रूप के मुकाबले ज्यादा संक्रामक है। ब्रिटेन में 65 वर्ष के ऊपर वाले हर 5 में से 4 व्यक्ति को वैक्सीन की दोनों डोज लाख चुकी हैं।

ब्राजील में 3% नए केस बढ़े 
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, बीते सात दिनों में भारत में सबसे अधिक 18,46,055 मामले सामने आएं। इसमें भी पहले की तुलना में गिरावट आई है। ब्राजील में नए मामलों में तीन फीसदी बढ़ोतरी हुई है और कुल आंकड़ा 4,51,424 रहा है। अर्जेंटीना में 41% की बढ़ोतरी हुई है। 



दुनिया में सात दिन में 84,000 मोतें
डब्ल्यूएचओ ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि बी.1.617 वायरस तेजी के साथ फैल रहा है। दुनियाभर में भी बीते एक सप्ताह में 41 लाख नए मामले सामने आए हैं और 84,000 मौतें दर्ज हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed