{"_id":"625a85a8a961733e73486d30","slug":"covid-19-threat-of-a-new-wave-of-corona-pandemic-started-looming-over-america-rapidly-increasing-ba-2-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 : अमेरिका पर भी मंडराने लगा कोरोना महामारी की नई लहर का खतरा, तेजी से बढ़ रहे बीए.2 संक्रमित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोविड-19 : अमेरिका पर भी मंडराने लगा कोरोना महामारी की नई लहर का खतरा, तेजी से बढ़ रहे बीए.2 संक्रमित
Sat, 16 Apr 2022 02:36 PM IST
अतुल सिन्हा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, वॉशिंगटन
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अतुल सिन्हा
Updated Sat, 16 Apr 2022 02:36 PM IST
सार
वेबसाइट एक्सियोस.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक दो हफ्ते पहले की तुलना में अमेरिका में संक्रमण की दर तेजी से बढ़ी है। दो हफ्ते अमेरिका में रोज संक्रमण के औसतन 28 हजार नए मामले सामने आ रहे थे। इस बुधवार को 42 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
अमेरिका में कोरोना
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो महीनों की राहत के बाद अमेरिका पर कोरोना महामारी का साया फिर गहरा गया है। देश में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खास कर देश के उत्तर-पूर्वी इलाकों में ऐसा देखने को मिला है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस समय सबसे ज्यादा संक्रमण कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट के नए उप-संस्करण बीए.2 के कारण फैल रहा है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने कहा है कि ये सब-वैरिएंट अब अमेरिका में फैल चुका है। अब देखने की बात सिर्फ यह है कि इसका कुल असर कैसा रहता है। ह्वाइट हाउस के कोविड-19 रिस्पॉन्स कॉ-ऑर्डिनेटर डॉ. आशीष झा ने एक टीवी शो में कहा- 'हमें बहुत सावधान रहने की जरूरत है। लेकिन अभी ऐसी स्थिति नहीं हैं कि हम अत्यधिक चिंताग्रस्त हो जाएं।' डॉ. झा ने कहा कि फिलहाल संक्रमण ग्रस्त लोगों की संख्या कम है। जो लोग संक्रमण ग्रस्त हुए हैं, उनके बीच जिन लोगों को अस्पताल जाने की जरूरत पड़ी है, उनकी संख्या और भी कम है।
विज्ञापन
वेबसाइट एक्सियोस.कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक दो हफ्ते पहले की तुलना में अमेरिका में संक्रमण की दर तेजी से बढ़ी है। दो हफ्ते अमेरिका में रोज संक्रमण के औसतन 28 हजार नए मामले सामने आ रहे थे। इस बुधवार को 42 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
27 राज्यों में बढ़ रहे मामले
इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के 27 राज्यों में मामलों में बढ़ोतरी का ट्रेंड है। नई लहर से फिलहाल सबसे ज्यादा ग्रस्त न्यूयॉर्क है। वहां अभी हर एक लाख आबादी पर 25.7 नए केस रोज सामने आ रहे हैं। अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि न्यूयॉर्क शहर कोरोना संक्रमण की नई लहर का हॉटस्पॉट बन गया है। जानकारों के मुताबिक फिलहाल राहत का पहलू यही है कि रोजाना हो रही मौतों की संख्या दो सप्ताह की तुलना में कम है। दो सप्ताह पहले रोजाना औसतन 700 मौतें हो रही थीं। अभी ये संख्या 530 है।
नए बने हालात के कारण ह्वाइट हाउस ने परिवहन के दौरान मास्क पहनने की अनिवार्यता की अवधि बढ़ा दी है। ह्वाइट हाउस ने इस हफ्ते एलान किया कि वाहनों में मास्क संबंधी नियम अभी दो हफ्ते और लागू रहेंगे। इसके अलावा कोविड संबंधी स्वास्थ्य आपातकाल की अवधि दो महीने और बढ़ा दी गई है। फिलाडेल्फिया राज्य ने बंद कमरों के अंदर भी मास्क पहनने के नियम को फिर से लागू कर दिया है। कई विश्वविद्यालयों ने भी अपने यहां मास्क पहनना अनिवार्य बना दिया है। खबरों के मुताबिक कई राज्यों में अभी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
नई लहर ज्यादा नहीं फैलने की आशा
बाइडन प्रशासन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने आशा जताई है कि संक्रमण की नई लहर ज्यादा नहीं फैलेगी। इस दौरान अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और मृतकों की संख्या भी काफी कम रहने की संभावना है। लेकिन अभी जो ट्रेंड है, उसे देखते हुए अनुमान लगाया गया है कि अगले कुछ हफ्तों तक नए संक्रमण के मामले बढ़ते रहेंगे। बीए.2 यूरोप के कई देशों और चीन में बड़े पैमाने पर संक्रमण का कारण बना है। इसलिए अमेरिकी अधिकारी सतर्क हो गए हैं।