{"_id":"5f8e35c490c54a707d0041da","slug":"covid-19-the-number-of-infected-in-the-world-crossed-4-03-crore-more-than-11-19-lakh-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 4.03 करोड़ पार, 11.19 लाख से ज्यादा की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोविड-19: दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 4.03 करोड़ पार, 11.19 लाख से ज्यादा की मौत
Tue, 20 Oct 2020 06:26 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 20 Oct 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
दुनिया में सोमवार को कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 4.03 करोड़ से ज्यादा गई, जबकि मृतकों का आंकड़ा 11.19 लाख पार कर गया। महामारी की चपेट में आए 3.01 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। विश्व में अभी 90.83 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं, जिनमें 72 हजार से ज्यादा की हालत गंभीर है। रविवार को दुनिया में 3,24,843 नए मामले सामने आए और 3,968 लोगों की मौत हुई। इस बीच, नेपाल में कोरोना मरीजों को अब अपने परीक्षण और उपचार का खर्चा खुद उठाना होगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल सरकार ने संक्रमित लोगों का खर्च वहन नहीं करने और आइसोलेशन में मृत मरीजों को दफनाने की जिम्मेदारी नहीं लेने का निर्णय लिया है। यह फैसला केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाले प्रशासन द्वारा पिछले सप्ताह लिया गया था। रविवार को स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने यह जानकारी सार्वजनिक की।
विज्ञापन
कैबिनेट की बैठक में मंत्रालय के प्रवक्ता ने घोषणा की कि मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुछ मानदंडों को पूरा करने वाले लोग सरकार की सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. जागेश्वर गौतम ने रविवार को कहा, जोखिम वाले क्षेत्रों में काम करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर असहाय, एकल महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, फ्रंट-लाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सफाई कर्मचारी, और सुरक्षाकर्मियों का मुफ्त में परीक्षण और इलाज किया जाएगा। इसके अलावा यदि उपरोक्त में से किसी के पास इंश्योरेंस पॉलिसी है, तो उनके खर्च की आपूर्ति बीमा पॉलिसी से की जाएगी। इसके अंतर्गत टेस्ट और ट्रीटमेंट कवर किया जाएगा। इसके अलावा जो लोग इन मापदंडों के अंतर्गत नहीं आते हैं, उन्हें उपचार और परीक्षण का खर्च खुद से उठाना होगा।
विज्ञापन