फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19 Pandemic affected Italy From Venice to Lake Como are all deserted

कोविड-19: इटली के पर्यटन पर महामारी का वार, वेनिस से लेकर लेक कोमो तक हुआ वीरान

Mon, 29 Mar 2021 03:22 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 29 Mar 2021 03:22 PM IST
सार

कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इस घातक महामारी का असर इटली में भी है।

विज्ञापन
Covid-19 Pandemic affected Italy From Venice to Lake Como are all deserted
सलेमी टाउन, इटली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटली में महामारी के चलते बस एक ही साल में वेनिस शहर वीरान हो गया। वायरस के बुरे प्रभाव के बाद पोर्टोफिनो, लिगुरियन सागरीय तट पर रंगीन खेल का मैदान और कोमो झील के तट पर स्थित वर्ना भी वीरान है। दुनिया के पांचवें सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गंतव्य इटली में कोरोना वायरस ने पर्यटन पर भारी चोट पहुंचाई है। यहां कोविड-19 वायरस की तीसरी लहर भी आ चुकी है।

विज्ञापन


इटली में पर्यटकों की संख्या में गिरावट पिछले साल से ही शुरू हो गई थी। यहां केवल 25.5 मिलियन विदेशी आगंतुकों ने प्रायद्वीप में कम से कम एक रात खर्च किया। 2019 में यहां पर्यटन उद्योग में 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इटालियन यूनियन ऑफ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, कार्लो सांगल्ली के अध्यक्ष ने कहा, ‘स्थिति वास्तव में अजीब है और हमारे देश के लिए एक क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए सब कुछ किया जाना चाहिए।’
विज्ञापन


अनुसंधान संस्थान डेमोसकोपिका के अनुसार, इटली के पर्यटन क्षेत्र में लगभग 100,000 कंपनियों को 440,000 नौकरियों के संभावित नुकसान के साथ, दिवालियापन का खतरा भी है। उनका कहना है कि यहां अभी भी विदेशी ग्राहकों, विशेष रूप से बड़े-खर्च करने वाले अमेरिकियों पर्यटकों की कमी है। इन पर्यटकों की अनुपस्थिति से पिछले साल इस देश के कारोबार में 80 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी।पर्यटन उद्योग पर कोरोना वायरस के प्रकोप से यहां के होटल और रेस्तरां बंद कर दिए गए। इस कारण  द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से देश ने पिछले साल सबसे खराब मंदी के दौर को देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed