फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19 : Oxford AstraZeneca vaccine set to clearance by year end Report

Covid-19 : ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को दिसंबर के अंत तक मिल सकती है मंजूरी

Sat, 19 Dec 2020 07:47 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 19 Dec 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 : Oxford AstraZeneca vaccine set to clearance by year end Report
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media

दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनिया भर में कोविड वैक्सीन का ट्रायल जारी है। रूस, ब्रिटेन और अमेरिका में टीकाकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वहीं ब्रिटिश मीडिया की एक खबर के अनुसार कोविड-19 से निपटने के लिए एस्ट्राजेनेका द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के टीके को 2021 की शुरुआत में लाने के वास्ते इस साल के अंत तक देश के स्वतंत्र नियामक से मंजूरी मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


द डेली टेलीग्राफ ने वरिष्ठ सरकारी सूत्रों के हवाले से अपनी खबर में ऐसे संकेत दिए कि मेडिसिन एंड हेल्थकेयर रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) सोमवार को अंतिम डाटा उपलब्ध कराए जाने के बाद 28 दिसंबर  या 29 दिसंबर तक इसे मंजूरी दे सकती है।  मानव परीक्षणों में इस टीके के सुरक्षित और प्रभावी पाए जाने के बाद ब्रिटिश सरकार ने पिछले महीने इस एजेंसी को मंजूरी दिए जाने की प्रक्रिया का काम औपचारिक रूप से सौंपा था।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एमएचआरए द्वारा दी गई मंजूरी दुनियाभर के देशों में भी विश्वास दिलाएगी। भारत पहले ही एस्ट्राजेनेका के पांच करोड़ से अधिक टीकों का निर्माण कर चुका है। भारत में टीके का निर्माण भारत के सीरम संस्थान के साथ मिलकर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन में स्वास्थ्य अधिकारियों को उम्मीद है कि ऑक्सफोर्ड टीके को मंजूरी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जिसमें टीकों को फाइजर/बायोएनटेक की तुलना में कहीं अधिक आसानी से ले जाया और लगाया जा सकेगा। इन टीकों को बहुत ठंडे तापमान पर संग्रहित किया जाना चाहिए।

खबर के अनुसार ऑक्सफोर्ड / एस्ट्राजेनेका, एजेडडी 1222, टीके के आकलन के लिए नियामकों ने अधिक समय लिया है क्योंकि विभिन्न समूहों में पाई जाने वाली प्रभावकारिता दरों में अंतर 62 से 90 प्रतिशत तक है। हालांकि, इस सप्ताह जारी एक अध्ययन में कहा गया है कि प्रभावकारिता को बढ़ावा देने के लिए खुराक के बीच पर्याप्त अंतराल छोड़ना सबसे महत्वपूर्ण तरीका है।


सरकार वित्त पोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने फुटबॉल स्टेडियमों, रेसकोर्स और कॉन्फ्रेंस केंद्रों में बड़े पैमाने पर टीकाकरण स्थलों की योजना तैयार की है। एनएचएस का ब्रिटेन में फाइजर टीके के साथ व्यापक स्तर पर टीकाकरण पर जोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed