फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid-19 Only a few islands and isolated countries of the Pacific Ocean in the world have survived from coronavirus

Covid-19 : दुनिया में अब भी कुछ देश ऐसे जहां कोरोना का एक भी मामला नहीं, जानिए उन देशों के बारे में...

Thu, 12 Nov 2020 05:35 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 12 Nov 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 Only a few islands and isolated countries of the Pacific Ocean in the world have survived from coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनिया भर में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस से 52.55 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 12.91 लाख से अधिक लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। देश में अब तक कोरोना से 86.85 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और एक लाख 28 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं यूरोपीय देशों में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हो गई। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए दोबारा लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


अर्जेंटीना से लेकर जिम्बाब्वे तक और वेटिकन से लेकर व्हाइट हाउस तक कोरोना वायरस ने सभी जगह लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। आप सोच रहे होंगे कि कोरोना संक्रमण ने प्रत्येक महाद्वीप और लगभग हर देश में दस्तक दे दी है। लेकिन अब भी दुनिया के कुछ हिस्से हैं, जहां संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। इनमें से कुछ देशों में वास्तव में संक्रमण से बचे हुए हैं। जबकि आशंका है कि कई देश सच्चाई छिपा रहे हैं।
विज्ञापन


यहां संक्रमण का एक भी मामला नहीं : ऐसे ही स्थानों में दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ द्वीप हैं। टोंगा, किराबाती, सामोआ, माइक्रोनेशिया और तुवालु छोटे द्वीपीय देश हैं, जहां पर अब तक कोविड-19 का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला एक भी नहीं फिर भी लॉकडाउन लगाया

टोंगा के चेंबर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री के अध्यक्ष पाउला टाउमोइपियाउ ने कहा कि देश  मार्च महीने में ही क्रूज जहाजों को तट से दूर रोक रहा है। साथ ही हवाई अड्डे को बंद कर दिया है।उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आने के बावजूद सरकार ने लॉकडॉउन लगा दिया था। इन दिनों कोविड-19 जांच रिर्पोट निगेटिव आने के बाद ही लोगों को वापस आने दिया जा रहा है। बता दें कि टोंगा की कुल आबादी करीब एक लाख है।

निर्जन अंटार्कटिक महाद्वीप भी कोरोना मुक्त 
इसके अलावा निर्जन अंटार्कटिक महाद्वीप भी एक मात्र कोरोना वायरस से मुक्त महाद्वीप है। यहां केवल विभिन्न देशों के अनुसंधानकर्ता ही आते हैं, लेकिन कोविड-19 की वजह से देशों ने इनकी संख्या कम कर दी है।

उत्तर कोरिया पर मामले छिपाने का आरोप 
एकांतप्रिय और दुनिया से अलग-थलग रहने वाले उत्तर कोरिया में भी अब तक आधिकारिक रूप से कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यहां की कुल आबादी ढाई करोड़ है। यह आशंका है कि तानाशाह किम जोंग उन अपना बेहतर रिकॉर्ड दिखाने के लिए आंकड़ों को छिपा रहे हैं।

उत्तर कोरिया ने भी लगाया था लॉकडाउन 

उत्तर कोरिया का कहना है कि वायरस को फैलने से रोकने का अभियान राष्ट्रीय अस्तित्व का मु्द्दा है। उसने सीमा पर यातायात को कड़ाई से रोका, पर्यटकों के आने पर रोक लगाई और नागरिकों की स्वास्थ्य जांच के लिए बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया है। बता दें कि सितंबर में उत्तर कोरिया ने उसकी समुद्री सीमा में आ रहे एक दक्षिण कोरियाई अधिकारी को गोली मार दी थी और वायरस रोधी मानकों के तहत उसका शव तैरते अस्थायी मंच पर रखकर जला दिया था।

तुर्कमेनिस्तान में भी नहीं संक्रमण का मामला 
उत्तर कोरिया की तरह तुर्कमेनिस्तान के भी इस दावे पर आशंका जताई जा रही है कि वहां पर अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण का मामला नहीं आया है। करीब 60 लाख आबादी वाले मध्य एशियाई देश तुर्कमेनिस्तान का प्रशासन गोपनीयता बरतने वाला अधिनायकवादी है। हालांकि, उसने आंकड़ों को छिपाने के आरोपों का खंडन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed