फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid 19 News In Hindi : infection Cases growing very fast in the World, 1 million cases registered in last 100 hours

कोविड-19 : दुनिया में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, 100 घंटे में 10 लाख मामले दर्ज

Sun, 19 Jul 2020 01:28 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 19 Jul 2020 01:28 AM IST
विज्ञापन
Covid 19 News In Hindi : infection Cases growing very fast in the World, 1 million cases registered in last 100 hours
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दुनिया में पिछले 100 घंटे के दौरान कोरोना के 10 लाख से ज्यादा मामले दर्ज होने का रिकॉर्ड सामने आया है। वैश्विक रूप से अब संक्रमितों की संख्या 1.42 करोड़ को पार कर गई है। जबकि 180 देशों में जान गंवाने वालों की संख्या छह लाख के पार चली गई है। विश्व में इस खतरनाक महामारी को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या 84.91 लाख से बस कुछ ही ज्यादा है।

विज्ञापन


अमेरिका में वायरस ने सर्वाधिक कहर बरपाया है, जहां मृतकों की कुल संख्या 1.42 लाख पार हो गई है, जबकि संक्रमितों की संख्या 37.71 लाख के पार चली गई है। देश में शनिवार को लगातार दूसरे दिन एक दिन में 70,000 से ज्यादा मामले दर्ज हुए, जबकि 900 की मौत हुई। इसके बावजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे देश में मास्क पहनने को जरूरी करने का आदेश नहीं देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने सीएनएन से एक इंटरव्यू में यह बात कही जिसका प्रसारण रविवार को होगा। उन्होंने कहा, मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि सभी मास्क पहनने लगे तो सब कुछ एकदम से खत्म हो जाएगा। आप जानते हैं कि मास्क से दिक्कत भी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के बाद सबसे खराब स्थिति ब्राजील की है जहां पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 34,000 से ज्यादा मामले आए और 1,163 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक कुल संक्रमित 20 लाख पार और मृतक संख्या 77 हजार पार जा चुकी है।

चीन : शिंझियांग में कोरोना के 22 नए मामले

चीन में कोरोना वायरस के 22 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 16 घरेलू संक्रमण के मामले हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा घरेलू संक्रमण के सभी मामले शिंझियांग के उइगर स्वायत्त क्षेत्र में सामने आए हैं।

मेक्सिको में मृतकों की संख्या 7200
मेक्सिको में कोरोना संक्रमण के 7,257 और मामले सामने आए हैं तथा इस संक्रमण के कारण 736 और लोगों की मौत हो गई है। महामारी से अब तक 7,257 लोगों की मौत हो चुकी है जो दुनिया में इस बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों की चौथी सर्वाधिक संख्या है। साथ ही मेक्सिको में संक्रमण के 3.24 लाख से ज्यादा मामले मिले हैं। संक्रमण में यह देश विश्व के सातवें नंबर पर है।

पाकिस्तान : एक दिन में 1900 से अधिक नए मामले

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 1,918 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 2,61,917 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5,522 लोगों की मौत हो गई है।

ईरान के 2.5 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि कि उनके देश में ढाई करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, जबकि साढ़े तीन करोड़ लोगों में कोरोना फैलने का खतरा बना हुआ है। बता दें कि ईरान की जनसंख्या सिर्फ 8 करोड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed