फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   covid 19, new variant of Omicron detected in Russia

Covid-19: रूस में सामने आया ओमिक्रॉन का नया और ज्यादा घातक वैरिएंट, बीजिंग में बार से फैला कोरोना, 166 संक्रमित

Mon, 13 Jun 2022 04:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 13 Jun 2022 04:56 AM IST
सार

विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना के नए सब-वैरिएंट मूल ओमिक्रॉन स्ट्रेन बीए.2 की तुलना में अधिक गंभीर संक्रमण का कारण नहीं बनते हैं, हालांकि म्यूटेशन के साथ इनकी संक्रामक दर जरूर अधिक बनी हुई है।

विज्ञापन
covid 19, new variant of Omicron detected in Russia
ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रूस में ओमिक्रॉन का एक नया सब वैरिएंट मिला है, जो अन्य वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैलता है। बीए.4 ओमिक्रॉन के अब तक पाए गए सब-वैरिएंट के मुकाबले अधिक खतरनाक है। रूस में स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


रोस्पोट्रेबनादजोर में सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर एपिडेमियोलॉजी में जीनोम रिसर्च के प्रमुख कामिल खफीजोव के मुताबिक, दो राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं ने बीए.4 सबलाइन के वायरल जीनोम का पता लगाया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने मई में चेतावनी दी थी कि जिन देशों में टीकाकरण की दर कम है, वहां ओमिक्रॉन के बीए.4 और बीए.5 सब-वैरिएंट के मामले अधिक संख्या में देखने को मिल रहे हैं, जबकि बीए.2 की उपस्थिति दुनिया के कई हिस्सों में दर्ज हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कामिल खफीजोव ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए काम कर रहे इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसीओजी) ने भारत में ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट बीए.4 और बीए.5 के संक्रमण की पुष्टि की थी। 

जीनोम सीक्वेंसिंग के दौरान तमिलनाडु की एक 19 वर्षीय युवती में भारत के पहले बीए.4 सब-वैरिएंट का पता चला था, वहीं तेलंगाना के एक 80 वर्षीय पुरुष में पहले बीए.5 का मामला सामने आया था। विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना के नए सब-वैरिएंट मूल ओमिक्रॉन स्ट्रेन बीए.2 की तुलना में अधिक गंभीर संक्रमण का कारण नहीं बनते हैं, हालांकि म्यूटेशन के साथ इनकी संक्रामक दर जरूर अधिक बनी हुई है।

चीन : 6158 क्वारंटीन, 275 नए मरीज चीन में 24 घंटों में सामने आए
चीन की राजधानी बीजिंग के एक बार में आए 166 लोग कोविड संक्रमित मिले हैं। बार में फूटे इस कोविड बम से निपटने के लिए संक्रमितों के संपर्क में आए 6,158 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कुल 275 नए कोविड संक्रमित सामने आए। इनमें से 134 बिना लक्षण वाले और 141 लक्षण वाले मरीज थे। इससे एक दिन पहले 210 मामले पाए गए थे।

चाओयांग में सबकी जांच के आदेश
बीजिंग के चाओयांग जिले के सैनलीतूं इलाके के हेवन सुपरमार्केट बार से फैले संक्रमण को काबू करने के लिए शहर के प्रशासन ने पूरे जिले की आबादी की तीन बार कोविड जांच का फैसला किया किया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 166 में से 145 लोग बार में गए थे, जबकि बाकी उनके संपर्क में आए थे।

फिर लौटा लॉकडाउन
शहर प्रशासन के प्रवक्ता शू हाजियन ने बताया कि अप्रैल के आखिर में कोविड के मामले कम होने पर बीजिंग में धीरे-धीरे नियमों में ढील दी जाने लगी थी। जीरो कोविड नीति अब भी जारी है, जिसके तहत इस बार से फैले संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed