कोरोना वायरस से बचने में होम्योपैथी दवा आएगी काम, जानिए क्या कहता है विश्व स्वास्थ्य संगठन?
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
कोरोना वायरस (coronavirus) से देश-विदेश में लोग बेहाल हैं। इस महामारी से अब तक भारत भर में 25 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 979 पार कर चुकी है। कई देशों के डॉक्टर और शोधकर्ता इस वायरस की वैक्सीन खोजने में जुटे हुए हैं। सरकारें सभी जरुरी कदम उठा रही हैं। पूरा देश घरों में कैद है ताकि संक्रमण का खतरा कम से कम हो लेकिन बावजूद इसके हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
कोरोना वायरस (coronavirus) से देश-विदेश में लोग बेहाल हैं। इस महामारी से अब तक भारत भर में 25 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 979 पार कर चुकी है। कई देशों के डॉक्टर और शोधकर्ता इस वायरस की वैक्सीन खोजने में जुटे हुए हैं। सरकारें सभी जरुरी कदम उठा रही हैं। पूरा देश घरों में कैद है ताकि संक्रमण का खतरा कम से कम हो लेकिन बावजूद इसके हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
पीएम मोदी (Narendra Modi) ने आज मन की बात में कहा कि यह युद्ध जैसी स्थिति है और डॉक्टर अपना काम कर रहे हैं। दुनिया भर में मेडिसिन क्षेत्र के वैज्ञानिक इसकी कारगर दवाई बनाने में जुटे हुए हैं। दुनिया को तो अभी इस वायरस के बारे में ही बहुत कम जानकारी है। वहीं दूसरी तरफ आयुष मंत्रालय ने कहा था कि कोरोना से होने वाले संक्रमण को बचाने वाली यूनानी दवाओं में शरबत उन्नाब, तिर्यकअर्बा, तिर्यक नजला, खमीरा मार्वारिद जैसी दवाएं काम आ सकती हैं। इसके अलावा मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में लोगों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी है।
ऐसे में सवाल उठता है कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जब तक वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) तैयार नहीं होती क्या किसी को वैकल्पिक चिकित्सा का उपयोग करना चाहिए? आइए जानते हैं इस मामले में क्या कहता है विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)।
क्या कहता है विश्व स्वास्थ्य संगठन
आयुष मंत्रालय के मुताबिक
तुलसी, काली मिर्च और पिप्पली जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां से लोगों को कोरोना वायरस के सक्रमण से बचाया जा सकता है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन इससे इत्तेफाक नहीं रखता। ये उपाय आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में जरूर कारगर हो सकते हैं क्योंकि अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होगी तो किसी भी तरह का वायरस आपको छू नहीं सकेगा। घर में रहें पौष्टिक भोजन करें और अपने आस-पास सफाई बनाए रखें।AYUSH system is based on traditional health practices. The traditional Healthcare system of the country provides lifestyle advocacies to boost immunity which helps the prevention of various kind infectious diseases. pic.twitter.com/MgElWbQatB
— Ministry of AYUSH🇮🇳 #StayHome #StaySafe (@moayush) January 29, 2020
बचाव ही सबसे कारगर उपाय
- 'कोविड 19' से बचने के लिए आप नियमित रूप से अपने हाथ साबुन से धोएं।
- खांसते और छींकते वक्त टिश्यू का इस्तेमाल करें
- बिना हाथ धोए अपने चेहरे को न छूए
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचे