फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Covid 19: China will be observing Mourning Day on April 4 in memory who died of Coronavirus

कोरोना वायरस से मरने वालों की याद में चार अप्रैल को शोक दिवस मनाएगा चीन

Fri, 03 Apr 2020 09:39 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 03 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Covid 19: China will be observing Mourning Day on April 4 in memory who died of Coronavirus
कोरोना वायरस

चीन कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले ‘व्हिसलब्लोअर’ डॉक्टर ली समेत अन्य शहीदों तथा इस संक्रामक रोग से देश में 3,300 लोगों की मौत पर शनिवार को राष्ट्रीय शोक दिवस मनाएगा। आधिकारिक मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि इस दौरान देशभर तथा विदेशों में सभी चीनी दूतावासों तथा वाणिज्य दूतावासों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और देशभर में सार्वजनिक मनोविनोद की गतिविधियां स्थगित रहेंगी।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह दस बजे देशभर में चीन के लोग मृतकों की याद में तीन मिनट का मौन रखेंगे। चीन के मध्य हुबेई प्रांत में ‘व्हिसलब्लोअर’ डॉक्टर ली वेनलियांग समेत 14 कार्यकर्ताओं की पहचान कोविड-19 से लड़ाई में अपनी जान देने के लिए शहीदों के तौर पर की गई। शहीदों के पहले समूह में 12 डॉक्टर, एक पुलिस अधिकारी और सामुदायिक कार्यकर्ता शामिल है जिन्होंने अग्रणी मोर्चे पर इस संक्रामक रोग के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन


ली वेनलियांग (34) उन आठ ‘व्हिसलब्लोअरों’ में से एक नेत्र विशेषज्ञ था जिसने चिकित्साकर्मियों को कोरोना वायरस के खिलाफ आगाह किया था लेकिन स्थानीय पुलिस ने उसे प्रताड़ित किया था। उसकी कोविड-19 के संपर्क में आने के बाद सात फरवरी को मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि राष्ट्रीय शोक दिवस कोविड-19 से लड़ाई में अपनी जान देने वाले शहीदों और इस बीमारी से मारे गए लोगों के लिए देश के गहरे दुख को व्यक्त करने के लिए मनाया जाएगा।


चीनी अधिकारियों ने पहले कहा था कि 3,000 से अधिक चिकित्साकर्मी इस बीमारी के संपर्क में आए थे। आधिकारिक खबरों के अनुसार, इस बीमारी से डॉक्टरों समेत 10 चिकित्साकर्मियों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed