फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Court ordered the New York Times to return internal documents to the conservative activist group Project Veritas

अमेरिका: न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार को बड़ा झटका, अदालत ने अहम प्रोजेक्ट के खुफिया दस्तावेज लौटाने का आदेश दिया

Sat, 25 Dec 2021 09:28 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 25 Dec 2021 09:28 AM IST
सार

न्यूयॉर्क टाइम्स अमेरिका का एक प्रसिद्ध दैनिक समाचार पत्र है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में हैं तथा वैश्विक स्तर पर इसका प्रभाव है और इसके पाठक दुनिया के कई देशों में हैं।

विज्ञापन
Court ordered the New York Times to return internal documents to the conservative activist group Project Veritas
न्यूयॉर्क टाइम्स

विस्तार

अमेरिका के सबसे प्रसिद्ध दैनिक समाचार पत्रों में से एक न्यूयॉर्क टाइम्स को अदालत से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, न्यूयॉर्क राज्य के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क टाइम्स को आदेश देते हुए कहा कि वह प्रोजेक्ट वेरिटास के आंतरिक दस्तावेज को कंपनी को वापस कर दे। अदालत ने कहा कि अखबार ने दशकों पहले के संशोधन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया है, इसलिए यह आदेश जारी करना पड़ा। अपने फैसले में, वेस्टचेस्टर काउंटी सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति चार्ल्स वुड ने न्यूयॉर्क टाइम्स समूह को अहम प्रोजेक्ट वेरिटास के दस्तावेज की भौतिक प्रतियां लौटने और इलेक्ट्रॉनिक संस्करणों को नष्ट करने का निर्देश दिया। वुड ने पिछले महीने न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ एक अस्थायी आदेश दर्ज किया था, जिसमें प्रेस की वकालत करने वालों की स्वतंत्रता की आलोचना की गई थी। 

विज्ञापन


प्रोजेक्ट वेरिटास एक रूढ़िवादी मीडिया संगठन
प्रोजेक्ट वेरिटास एक रूढ़िवादी मीडिया संगठन है जो कि गुप्त रूप से खुफिया दस्तावेज जुटाता है और इसे  जेम्स ओ'कीफ के नेतृत्व में चलाया जाता है।  यह संगठन नागरिक पत्रकारिता की आड़ में बुनियादी बातों का पालन किए बिना एक रूढ़िवादी राजनीतिक एजेंडे की सेवा करता है। संगठन पर किसी खास समूह के लिए कार्य करने और अक्सर चुनिंदा संपादित वीडियो बनाने का भी आरोप लग चुका है। इस संगठन पर राष्ट्रपति जो बाइडन की बेटी एशले की एक डायरी की चोरी का आरोप लग चुका है जिसकी जांच की जा रही है। जिसके पन्ने एक दक्षिणपंथी वेबसाइट पर प्रकाशित किए गए थे।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट वेरिटास ने न्यूयॉर्क टाइम्स पर लगाया आरोप
प्रोजेक्ट वेरिटास ने 11 नवंबर के टाइम्स के एक लेख पर आपत्ति जताई जो कि उसके आंतरिक कानूनी दस्तावेज से लिया गया था और इसमें यह बताया गया था कि वेरिटास ने अपने वकीलों के साथ कैसे काम किया। इस लेख में वेरिटास की आंतरिक रिपोर्ट तक की चर्चा की गई थी। प्रोजेक्ट वेरिटास ने आरोप लगाया कि न्यूयॉर्क टाइम्स की  भ्रामक रिपोर्टिंग प्रथाएं नुकसान पहुंचा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed