फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Court allows Trump administration to end temporary protections for migrants from Central America and Nepal

US: मध्य अमेरिका और नेपाल के हजारों प्रवासी किए जाएंगे बाहर; कोर्ट से अस्थायी सुरक्षा खत्म करने का रास्ता साफ

Thu, 21 Aug 2025 07:59 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 21 Aug 2025 07:59 AM IST
सार

ट्रंप प्रशासन काफी लंबे समय से इस अस्थायी सुरक्षा स्टेटस को समाप्त करने को लेकर काम कर रहा है। ट्रंप  सरकार का इस व्यवस्था को लेकर कहना है कि अस्थायी सुरक्षा स्टेटस का उद्देश्य कभी प्रवासियों को स्थायी प्रवास या शरण देने का विकल्प देना नहीं था, लेकिन बीती सरकारों ने इसे उसी तरह से इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Court allows Trump administration to end temporary protections for migrants from Central America and Nepal
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

विस्तार

अमेरिका की एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को सेंट्रल अमेरिका और नेपाल से आए 60,000 प्रवासियों को अस्थायी सुरक्षा स्टेटस के मुद्दे पर बड़ी राहत दी है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में स्थित नौंवीं सर्किट अपील कोर्ट ने इस मसले पर निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी। बता दें कि निचली अदालत ने इन प्रवासियों के लिए अस्थायी सुरक्षा स्टेटस जारी रखने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन


 नौंवीं सर्किट अपील कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप प्रशासन के लिए सेंट्रल अमेरिका और नेपाल के हजारों प्रवासियों की अस्थायी सुरक्षा स्टेटस  खत्म करने का रास्ता साफ हो गया है। इनमें इनमें नेपाल के लगभग 7,000 लोग शामिल हैं, जिनकी अस्थायी सुरक्षा स्टेटस  5 अगस्त को खत्म हो गई थी। वहीं होंडुरस (51,000) और निकारागुआ (3,000) के प्रवासियों का यह स्टेटस 8 सितंबर को समाप्त होने वाला है। 
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन लंबे समय 
गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन काफी लंबे समय से इस अस्थायी सुरक्षा स्टेटस को समाप्त करने को लेकर काम कर रहा है। ट्रंप  सरकार का इस व्यवस्था को लेकर कहना है कि अस्थायी सुरक्षा स्टेटस का उद्देश्य कभी प्रवासियों को स्थायी प्रवास या शरण देने का विकल्प देना नहीं था, लेकिन बीती सरकारों ने इसे उसी तरह से इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है अस्थायी सुरक्षा दर्जा?
अस्थायी सुरक्षा दर्जा एक अस्थायी कानूनी स्टेटस है, जो अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री द्वारा उन देशों के नागरिकों को दिया जाता है जहां प्राकृतिक आपदा, राजनीतिक अस्थिरता या अन्य खतरनाक परिस्थितियों के कारण उनके देश में स्थितियां वापसी के लिए असुरक्षित मानी जाती हैं। इस अवधि में प्रवासियों को अमेरिका में रहने और काम करने की अनुमति मिलती है। विदेश मंत्री क्रिस्टी नोएम अमेरिका में अप्रवासियों को अस्थायी संरक्षित दर्जा प्रदान कर सकती हैं।


हो रहा है विरोध
ट्रंप प्रशासन की इस कवायद का लंबे समय से प्रवासी अधिकार संगठन विरोध कर रहे हैं। इन संगठनों का कहना है कि इन देशों के नागरिक बीते काफी लंबे समय से अमेरिका में बसे हुए हैं। नेपाल के नागरिक 2015 के भूकंप के बाद से अमेरिका में हैं, जबकि होंडुरस और निकारागुआ के लोग 1998 के भीषण तूफान ‘मिच’ के बाद से यहां रह रहे हैं। ट्रंप प्रशासन अब तक वेनेजुएला, हैती, यूक्रेन, अफ़ग़ानिस्तान और कैमरून सहित कई देशों के लाखों लोगों का अस्थायी सुरक्षा स्टेटस खत्म कर चुका है। मई में सुप्रीम कोर्ट ने भी वेनेजुएला के नागरिकों का अस्थायी सुरक्षा स्टेटस खत्म करने के फैसले को बरकरार रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed