फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   couple tipped 2000 dollars in a restaurant in Chicago

अमेरिका: शिकागो के रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा जोड़ा, टिप में दे गया डेढ़ लाख रुपये

Wed, 17 Feb 2021 08:44 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 17 Feb 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
couple tipped 2000 dollars in a restaurant in Chicago
क्लब लकी रेस्टोरेंट - फोटो : facebook.com/clubluckychicago

अमेरिका के शिकागो में स्थित एक रेस्टोरेंट में एक जोड़े ने टिप में दो हजार डॉलर (करीब डेढ़ लाख रुपये) दे दिए। इस बात की जानकारी रेस्टोरेंट ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की। यह जानकारी सामने आने के बाद अब क्लब लकी रेस्टोरेंट शिकागो में खासी चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन


इस रोस्टोरेंट का नाम क्लब लकी रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट ने बताया कि यह जोड़ा 20 साल पहले 12 फरवरी को यहीं पहली बार मिला था। तब ,से दोनों हर साल 12 फरवरी को इस रेस्टोरेंट में आ रहे हैं। इस साल दोनों की मुलाकात के 20 साल पूरे होने की खुशी में उन्होंने इतनी बड़ी टिप दी। 
विज्ञापन


रेस्टोरेंट ने बिल की तस्वीर फेसबुक पर साझा करते हुए लिखा, मेहमान पहली बार हमारे रेस्टोरेंट में ही मिले थे। वह हर साल इसी समय 7.30 बजे उसी बूथ 46 में आ रहे हैं। हम इस समय उन्हें हर साल रिजर्वेशन देते हैं। उनके जीवन का खास हिस्सा बनने के लिए हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट में आगे लिखा गया, उनकी जिंदगी ती यह तारीख काफी महत्वपूर्ण है। इसे हम भी सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे मुश्किल समय में इस तरह का काम करना हमें हिम्मत देता है। हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं। बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स भी इस घटना की जमकर सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed