{"_id":"64aaf7db5b7fded4a00a9ad7","slug":"couple-jailed-in-australia-for-enslaving-elderly-indian-woman-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia: आस्ट्रेलिया में भारतीय महिला को घर में आठ साल से बना कर रखा था गुलाम, अब मेलबर्न दंपत्ति को हुई जेल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Australia: आस्ट्रेलिया में भारतीय महिला को घर में आठ साल से बना कर रखा था गुलाम, अब मेलबर्न दंपत्ति को हुई जेल
Sun, 09 Jul 2023 11:39 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 09 Jul 2023 11:39 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक दंपत्ति ने एक पीड़िता को अपने घर में आठ साल तक गुलाम बनाकर रखा था, जिसका खुलासा ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस (एएफपी) की जांच में हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक दंपत्ति ने एक पीड़िता को अपने घर में आठ साल तक गुलाम बनाकर रखा था, जिसका खुलासा ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस (एएफपी) की जांच में हुआ है। दंपत्ति की पहचान 55 वर्षीय कुमुथिनी कन्नन और उनके पति कंडासामी कन्नन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कुमुथिनी कन्नन और उनके पति कंडासामी कन्नन को पहले 2007 और 2015 के बीच अपने माउंट वेवर्ली स्थित घर में एक महिला जिसकी उम्र अब साठ साल है उसको गुलाम बनाने के लिए दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
कुमुथिनी को पहले गुलामी के अपराधों के लिए चार साल की गैर-पैरोल अवधि के साथ आठ साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। वहीं वह जनवरी 2026 में पैरोल के लिए पात्र होगी। उसके पति को तीन साल की गैर-पैरोल अवधि के साथ छह साल कारावास की सजा सुनाई गई थी। पीड़िता को अपने घर में गुलाम बनाकर रहने के आरोप में उन्हें 2021 में दोषी ठहराया गया और जेल में डाल दिया गया।
विज्ञापन
वहीं कुमुथिनी कन्नन को जांच के दौरान पीड़िता को धमकाने और सबूत न देने का दबाव बनाने के लिए ढाई साल की अतिरिक्त सजा सुनाई गई है। ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने जून 2016 में दंपत्ति पर गुलामी के अपराध का आरोप लगाया और 2020 में, मुकदमे की प्रतीक्षा के दौरान, कुमुथिनी ने पीड़िता को धमकी दी और अदालती कार्यवाही के दौरान सबूत न देने की चेतावनी दी थी।
कुमुथिनी कन्नन और उनके पति कंडासामी कन्नन ने तमिलनाडु की पीड़िता को खाना पकाने, सफाई करने और अपने बच्चों की देखभाल करने के दौरान गंदी परिस्थितियों में रहने के लिए मजबूर किया था। पुलिस ने कहा कि पीड़िता, जिसकी उम्र अब साठ के आसपास है, वह गंभीर कुपोषण शिकार हो गई, मधुमेह और पैरों और हाथों में गैंग्रीन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुजुर्ग महिला का शोषण इसलिए हो सका क्योंकि महिला का परिवार भारत में था, वह अंग्रेजी नहीं बोलती थी और उसका पासपोर्ट कन्नन ने छीन लिया था।