Republic Day: पुतिन-अल्बानीज समेत दुनिया के दिग्गज नेताओं ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, जानें किसने क्या कहा?
Republic Day 2023: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्रीय पर्व में समानता हमें अपनी दोस्ती की गहराई का जश्न मनाने का मौका देता है। आस्ट्रेलियाई पीएम ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें अपने संबंधों को मजबूती और गहराई देते हुए अपने साझा भविष्य की ओर बढ़ना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भारत के गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी है। उन्हाेंने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है कि यह दिन आधुनिक भारत की समृद्ध संस्कृति और प्रभावशाली उपलब्धियों का सम्मान करने का क्षण है। यह भारतीय विरासत के सभी लोगों के लिए अपने साझा प्यार और साझा विश्वास के आसपास एकजुट होने का मौका है। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं जो एक खुशहाल #RepublicDay मना रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि 26 जनवरी ऑस्ट्रेलिया का भी राष्ट्रीय दिवस है।
दोनों देशों के राष्ट्रीय पर्व में यह समानता हमें अपनी दोस्ती की गहराई का जश्न मनाने का मौका देता है। आस्ट्रेलियाई पीएम ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें अपने संबंधों को मजबूती और गहराई देते हुए अपने साझा भविष्य की ओर बढ़ना है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने लिखा है कि भारत ने अपनी आजादी के बाद सात दशकों में असाधारण प्रगति की है। ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के संबंध के लिए भारत का आभार व्यक्त करता है। यह संबंध दोनों देशों को समृद्ध करता है।
मालदीव के विदेश मंत्री ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामना
मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भी भारत के गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा, “भारतीय संविधान की सफलता राष्ट्रों के लिए एक प्रेरणा है। भारतीय लोकतंत्र न केवल जीवित है बल्कि फल-फूल रहा है। गणतंत्र दिवस पर भारत सरकार और भारत की जनता को हमारी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भारत की शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।”
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी भारतीय गणतंत्र दिवस पर बधाई संदेश भेजा
नेपाल के पीएम प्रचंड और ब्रुनेई के सल्तान ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, भारत की सरकार और मैत्रीपूर्ण लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।" उधर, ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा कि वह भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के लिए उत्सुक हैं। ब्रुनेई के सुल्तान की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "मुझे आपके गणतंत्र दिवस पर महामहिम और भारत गणराज्य की सरकार और लोगों को हार्दिक बधाई भेजते हुए बहुत खुशी हो रही है।"
चीन में भारतीय दूतावास में मनाया गया गणतंत्र दिवस
चीन में अधिकारियों और प्रवासी सदस्यों ने भारतीय दूतावास के परिसर में ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। इस दौरान चीन में भारत के राजदूत प्रदीप रावत ने राष्ट्रपति के भाषण के महत्वपूर्ण हिस्सों को पढ़ा। इसके बाद वहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें G20 वीडियो, भरतनाट्यम प्रदर्शन और हिंदी में एक नाटक शामिल था।
ब्रिटेन के विदेश सचिव ने दी शुभकामनाएं
ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स ने ट्विटर के जरिए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि मेरे मित्र डॉ जयशंकर और भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। हम दोस्ती और सहयोग के एक और वर्ष में आगे बढ़ रहे हैं।
बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
इसी तरह इस्त्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने भारतीय समकक्ष और भारत के लोगों को बधाई दी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी में ट्वीट कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि 'मेरे प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों, मैं आपको बधाई देना चाहता हूं और भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मुझे विश्वास है कि हमारे देशों के बीच पहले से ही घनिष्ठ संबंध प्रत्येक बीत रहे साल के साथ मजबूत होता रहेगा।'
यूएई के राष्ट्रपति और दुबई के शासक ने दी बधाई
वहीं, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई संदेश भेजा। दुबई के उपराष्ट्रपति और शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद ने भी राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई संदेश भेजे। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भारत को प्रेरणास्रोत बताया और देश में 'शांति और समृद्धि' की कामना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'भारतीय संविधान की सफलता राष्ट्रों के लिए प्रेरणा है।