{"_id":"5e3fd03d8ebc3ee5b4468232","slug":"counting-ireland-general-election-begins-three-parties-of-country-getting-equal-seats-in-exit-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरलैंड: आम चुनाव की मतगणना जारी, एग्जिट पोल्स में देश की तीनों पार्टियों को मिल रही बराबर सीटें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आयरलैंड: आम चुनाव की मतगणना जारी, एग्जिट पोल्स में देश की तीनों पार्टियों को मिल रही बराबर सीटें
Sun, 09 Feb 2020 03:10 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, डबलिन
पीटीआई, डबलिन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 09 Feb 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री लियो वराडकर वोट डालते हुए
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरलैंड में आम चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना रविवार सुबह से जारी है। इन चुनावों के बारे में एग्जिट पोल्स में तीन पार्टियों को लगभग बराबर की सीट मिलने का अनुमान जताया गया है और इसे त्रिकोणीय मुकाबला बताया गया। इसका अर्थ है कि अगली सरकार के गठन में हर मत का महत्व होगा।
विज्ञापन
इपसोस एमआरबीआई एग्जिट पोल के मुताबिक फिलहाल सत्ता पर काबिज प्रधानमंत्री लियो वराडकर की फाइन गेल पार्टी, मध्यम-दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी फियाना फेल और वामपंथी सिन फेन सभी को पहली पंसद के तौर पर 22-22 फीसदी मत मिले हैं।
विज्ञापन
करीब 5,000 मतदाताओं के सर्वेक्षण में फाइन गेल को 22.4 फीसदी, सिन फेन को 22.3 फीसदी और फियाना फेल को 22.2 फीसदी मत मिलते हुए दिखाया गया है। इसके बाद ग्रीन पार्टी को 7.9 और लेबर पार्टी को 4.6 फीसदी मत मिलने का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन