फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Updates USA records more than 4500 death in 24 hours

अमेरिका में हालात बेकाबू, एक दिन में 4,500 से ज्यादा मौतें कुल मौतों की संख्या हुई 33,000 पार

Sat, 18 Apr 2020 03:42 AM IST
Rajeev Rai न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 18 Apr 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus World Updates USA records more than 4500 death in 24 hours
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दुनिया की करीब चार फीसदी आबादी वाला सबसे ताकतवर देश अमेरिका इस वक्त कोविड-19 संक्रमण के चलते हजारों नागरिकों को खोता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में पहली बार देश में मृतकों का आंकड़ा 4,500 के पार हो गया, जबकि अब तक कुल 33,268 लोग इस संक्रमण से जान गंवा चुके हैं। यानी दुनिया में हुई कुल मौतों में से 24 फीसदी मौतें अकेले अमेरिका में हो चुकी हैं।

विज्ञापन


हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है कि महामारी का सबसे बुरा दौर बीत चुका है लेकिन जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़े इसकी पुष्टि करते नहीं दिखाई दे रहे हैं। अभी तक दुनिया में अमेरिका के भीतर संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले उजागर होने पर ट्रंप ने देश में होने वाले सर्वाधिक परीक्षणों का हवाला दिया था, लेकिन तेजी से बढ़ रही मौतों पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन


बता दें कि पूरी दुनिया में शुक्रवार तक कुल 21,58,076 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 1,50,000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में अब तक कुल 6,71,151 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि मात्र पिछले 24 घंटे में 4,591 मौतों के साथ अब तक कुल मृतकों का आंकड़ा 33,000 पार कर गया है। मौतों का आंकड़ा तब है जब ट्रंप के मुताबिक अमेरिका पूरी दुनिया में सबसे तेज व सटीक जांच प्रणाली विकसित कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस तरह हाथ से निकले हालात
मौजूदा कोरोना संक्रमण ने अमेरिकी स्वास्थ्य प्रणाली की पोल खोल दी है। देश में डॉक्टरों के पास पर्याप्त पीपीई किटें तक नहीं थीं। नतीजतन डॉक्टरों ने एक ही किट कई बार इस्तेमाल की और संक्रमण फैल गया। वक्त रहते अमेरिका में पीपीई और टेस्टिंग किट की सप्लाई तक नहीं हुई, क्योंकि पहले से कोई तैयारी नहीं थी। और जब तक ट्रंप तैयारी करते, या मेडिकल इमरजेंसी की घोषणा करते, हालात हाथ से निकल गए।

यूरोप : अब तक 90 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
कोरोना महामारी से बुरी तरह जूझ रहे यूरोप में अब तक 90 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। जबकि सिर्फ दस दिनों में ही संक्रमित लोगों का आंकड़ा दोगुना होकर दस लाख पार हो गया है। सबसे बुरा हाल इटली का है, जहां मरने वालों की संख्या बाईस हजार का आंकड़ा पार कर 22,745 हो गई है। देश में संक्रमित लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,68,941 हो गया है।

जर्मनी में संक्रमितों की संख्या 1,33,830 हो गई है जबकि रॉबर्ट कोच के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,380 मामले सामने आए हैं। देश में एक दिन में 299 लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों का आंकड़ा 3,868 हो गया है। स्पेन में पिछले 24 घंटों में 585 लोगों की मौत के साथ कुल मृतक संख्या 19,500 पर पहुंच गई है।

ब्रिटेन : 24 घंटे में 861 मौत, कुल मृतक 14,576
ब्रिटेन में एक दिन में कोरोना वायरस से मौतों की संख्या में 861 की वृद्धि के साथ कुल मौतें 14,576 हो गई। हालात काबू में नहीं हैं और मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के निदेशक एंथनी कोस्टेलो ने कहा कि प्रकोप की पहली लहर खत्म होने तक देश में 40,000 मौतें हो सकती हैं। जबकि सरकार ने देश में 7 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

बांग्लादेश : सरकार ने पूरे देश को खतरे की जद में बताया
बांग्लादेश सरकार ने घोषणा की है कि पूरा देश कोविड-19 के खतरे से जूझ रहा है क्योंकि महामारी देश के अनेक हिस्सों तक फैल गई है। बांग्लादेश में शुक्रवार को एक दिन में मौत के सर्वाधिक मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या 75 पहुंच गई है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने एक आदेश के तहत पूरे देश को जोखिम पूर्ण क्षेत्र घोषित किया है।
---
ईरान : 89 मौतों के साथ कुल 4,958 लोगों ने गंवाई जान
ईरान में 24 घंटों में 89 लोगों की मौत के साथ महामारी से मौत का आंकड़ा कुल 4,958 तक पहुंच गया। ईरान में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा दो अंकों में रहा। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 4,958 लोगों की मौत हुई है। यह लगातार छठा दिन है जब पश्चिमी एशियाई देश के आधिकारिक आंकड़ों में कोरोना वायरस से दैनिक मौतों में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed