फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus world Update: china and america will help pakistan to counter covid 19

Coronavirus: पाकिस्तान पर हुए अमेरिका और चीन मेहरबान, खोला खजाना

Fri, 27 Mar 2020 08:55 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग/इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग/इस्लामाबाद Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 27 Mar 2020 08:55 PM IST
सार

  • कोरोना के बहाने पाकिस्तान को मदद देने में दोनों महाशक्तियों में लगी होड़
  • चीन 12 हजार टेस्ट किट, 3 लाख मास्क और 10 हजार प्रोटेक्टिव सूट भेज चुका है

विज्ञापन
coronavirus world Update: china and america will help pakistan to counter covid 19
President Xi Jinping meets visiting Pakistani Prime Minister Imran Khan - फोटो : Social Media

विस्तार

विज्ञापन

दुनिया की दोनों महाशक्तियों को कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित और मदद का मोहताज पाकिस्तान ही नजर आ रहा है। चीन तो इस संकट से उबर आया है और अब पाकिस्तान को इससे बचाने के लिए वहां अस्पताल बनवाने से लेकर अपने विशेषज्ञों की टीम भेजने की तैयारी में है।

दूसरी तरफ कोरोना वायरस से खुद ही बुरी तरह प्रभावित और इससे निकलने का रास्ता ढूंढने में नाकाम रहा अमेरिका भी पाकिस्तान को मदद देने में पीछे नहीं है। पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत पॉल जोन्स ने वीडियो संदेश जारी करके कहा है कि कोरोना के खिलाफ जंग में अमेरिका अपनी टेक्नॉलॉजी और संसाधनों से पाकिस्तान को भरपूर मदद करेगा।

विज्ञापन


अमेरिका फिलहाल 10 लाख डॉलर की शुरुआती मदद देने के अलावा पाकिस्तान को 10 लाख डॉलर की अतिरिक्त मदद लैब बनवाने और जरूरी चीजों की सप्लाई करने के लिए दे रहा है। अमेरिका का कहना है कि उसके लिए पाकिस्तान को मदद देना प्राथमिकता है और दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत बनाने की दिशा में एक जरूरी पहल भी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के उप मंत्री जेंग यी शिन ने कहा कि चीनी मेडिकल विशेषज्ञों की एक टीम पाकिस्तान भेजी जा रही है जो वहां के तमाम इलाकों का जमीनी स्तर पर दौरा करेगी और स्थानीय अफसरों के साथ मिलकर लोगों को कोरोना से बचाने में मदद करेगी।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका से मिली मदद राशि को स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से खर्च किया जाएगा। चीन के अलीबाबा फाउंडेशन की ओर से पाकिस्तान को 50 हजार टेस्ट किट और 5 लाख फेस मास्क भेजे जाने के सवाल पर प्रवक्ता ने कहा कि चीन हर तरह से पाकिस्तान की मदद कर रहा है, इससे पहले भी चीन 12 हजार टेस्ट किट, 3 लाख मास्क और 10 हजार प्रोटेक्टिव सूट भेजे हैं।

इस्लामाबाद और सिंध के अलावा कई और जगहों पर ये जरूरी सामान भेजे गए हैं। इसके अलावा चीन की कई निजी संस्थाएं भी आर्थिक मदद भेज रही हैं। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के मुताबिक लंबे समय से लॉकडॉउन में रह रहे वुहान शहर को आगामी 8 अप्रैल से खोल दिया जाएगा। इसके बाद वहां रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में दोनों सरकारें मिलकर फैसला करेंगी।


दूसरी तरफ प्रधानमंत्री इमरान खान देश को आर्थिक संकट से उबारने और आने वाले वक्त के खतरे को देखते हुए फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के अलावा तमाम देशों से मदद की गुहार लगा चुके हैं और पाकिस्तान को इस संकट की घड़ी में लगातार मदद करने की गुजारिश कर रहे हैं।



--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed