फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Live Updates today Hindi News Covid 19 Positive cases and death toll in America, Italy, Pakistan,

Corona World LIVE: दक्षिण अफ्रीका की सोने की एक खदान में 164 लोग संक्रमित, जर्मनी में चर्च गए 40 लोग पॉजिटिव

Mon, 25 May 2020 12:48 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 May 2020 12:48 AM IST
सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 43 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 54 लाख को पार कर गई है। जबकि 22 लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 98 हजार को पार कर गई है और 16 लाख 66 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus World Live Updates today Hindi News Covid 19 Positive cases and death toll in America, Italy, Pakistan,
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस से प्रभावित - फोटो : PTI

विस्तार

Corona World Live Updates:
विज्ञापन

 

न्यू जर्सी में 24 घंटे में 52 लोगों की मौत हो गई है

  • न्यू जर्सी में 24 घंटे में 1,065 नए मामले सामने आए हैं और 52 लोगों की मौत हो गई है।

चिली में 24 घंटे में 3,709 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 69,102 हुई

  • चिली के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यहां 24 घंटे में 3,709 नए मामले सामने आए हैं। जिससे अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 69,102 हो गई।                                                                                                       

 न्यूयॉर्क में एक दिन में 100 से कम मौतें हुईं

  • कोरोना वायरस की वजह से न्यूयॉर्क राज्य में मार्च के बाद पहली बार एक दिन में 100 से कम मौतें हुई हैं।

ब्रिटेन में 164 नई मौतें 

  • कोरोना वायरस से ब्रिटेन में 164 नई मौतों के साथ यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 36,839 हो गई है।

दक्षिण अफ्रिका की सोने के खदान में मिले 164 कोरोना संक्रमित

  • दक्षिण अफ्रीकी स्थित एंग्लोगोल्ड अशांति के सोने के खदान में 164 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। यहां पर बृहस्पतिवार को 650 लोगों के सैंपल लिए गए थे। कंपनी के मुताबिक अभी सभी तरह काम बंद कर दिए गए हैं।

    विज्ञापन

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा

  • कोविड 19 के बाद हमारी अर्थव्यवस्था और मजबूत होकर उभरेगी, हमारे नागरिक और एकजुट व आत्मविश्वास से भरे होंगे।

  • कोविड 19 एक बार फिर लौट रहा है, ये मायने नहीं रखता कि किस देश में और कितनी ताकत से ये लौट रहा है, इसका मुकाबला करना होगा। किसी सुरक्षित जगह से इसे देखना और चुप बैठे रहना बुरे नतीजे देगा। दूसरों पर उंगली उठाने से हालात और बिगड़ेंगे। 

    विज्ञापन
    विज्ञापन

 सिंगापुर में 548 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 31 हजार के पार

  • स्वास्थ्य मंत्रालय, सिंगापुर के मुताबिक, रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 548 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से ज्यादातर विदेशी श्रमिक हैं जो एक साथ डोरमेट्री में रह रहे हैं। इसके बाद देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 31,616 हो गई है।

  • 548 में से मात्र तीन सिंगापुर के नागिरक या स्थाई विदेशी निवासी हैं। इसके अलावा 545 मरीज विदेशी श्रमिक हैं।

  • सिंगापुर में कोरोना से अब तक 23 लोगों की मौत हुई है और 13,882 मरीज ठीक हुए हैं।

  • शनिवार तक 711 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसमें से आठ की हालत गंभीर है और आईसीयू में भर्ती हैं।

कोरोना वायरस के कारण दक्षिण पूर्व एशिया में फीका हुआ ईद का रंग

  • इंडोनेशिया में लाखों मुस्लिमों के लिए ईद-उल-फितर की छुट्टियां इस बार उदासी से भरी हुई हैं। रोजे रखने के पाक महीने रमजान के अंत में आमतौर पर तीन दिन तक बड़े उत्साह से जश्न मनाया जाता है, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद यह उत्साह इस बार ठंडा पड़ गया है।

  • विश्व के सबसे बड़े मुस्लिम बहुल देश में संक्रमण के करीब 22,000 मामले सामने आए हैं और 1,350 लोगों की मौत हुई है जो दक्षिणपूर्व एशिया में सबसे अधिक है।

  • इसे देखते हुए मस्जिदों या खुले मैदानों में इस बार एकजुट होकर न नमाज पढ़ी जा सकेगी, न परिवारों का मिलना-जुलना होगा और न रिश्तेदार इस बार बच्चों को ईदी (तोहफे) दे पाएंगे।


पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना से  32 की मौत

  • पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 32 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,133 हो गई है।

  • पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 54,601 पर पहुंच गई है।

  • सिंध में सबसे अधिक 21,645 कोरोना वायरस के मामले सामने आए, इसके बाद पंजाब में 19,557, खैबर-पख्तूनख्वा में 7,685, बलूचिस्तान में 3,306, इस्लामाबाद में 1,592, गिलगित-बाल्टिस्तान में 619 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 197 मामले सामने आए हैं।

  • स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 17,198 मरीज ठीक हो गए हैं और 4,73,607 परीक्षण किए गए हैं, जिसमें पिछले 24 घंटे में किए गए 12,915 परीक्षण शामिल हैं।


ऑस्ट्रेलिया में बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल कर रहे हैं ‘कोविडसेफ’ एप

  • ऑस्ट्रेलिया में 60 लाख लोगों ने एक मोबाइल फोन एप डाउनलोड किया है जो स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने में मदद करता है।

  • संघीय स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने रविवार को कहा कि ‘कोविडसेफ’ एप महामारी से निपटने में अहम भूमिका निभा रहा है तथा कई देशों ने इसके सकारात्मक प्रभावों को समझने में रुचि दिखाई है।

  • जब किसी में कोरोना वायरस संक्रमण का पता चलता है तो एप ऐसे अन्य लोगों का पता लगाता है जो पिछले तीन सप्ताह में उस व्यक्ति के संपर्क में करीब 15 मिनट या इससे अधिक समय तक रहे हैं।

  • सरकार के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की 2.6 करोड़ आबादी में कम से कम 40 प्रतिशत लोग इसका इस्तेमाल करें तो इस एप का उपयोग प्रभावी होगा।

  • ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के 7,100 से अधिक मामले आए हैं और संक्रमण से अब तक 102 लोगों की मौत हो चुकी है।


अमेरिका की पास्ता कंपनी में फैला कोरोना वायरस

  • अमेरिका में पास्ता बनाने वाली एक कंपनी ने स्पोकेन शहर में स्थित अपनी फैक्टरी में कोरोना वायरस फैलने की घोषणा की है। यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिकी सरकार अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने की तैयारी कर रही है।

  • अखबार ‘द स्पोक्समैन-रिव्यू’ की खबर के मुताबिक फिलाडेल्फिया मैक्रोनी कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि उसके 72 कर्मचारियों की कोविड-19 के लिए जांच की गई और 24 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं।

  • स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि स्पोकेन काउंटी में गुरुवार और शुक्रवार के बीच 31 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है।


चीन में 39 नए मामले, 36 में नहीं पाए गए लक्षण

  • कोरोना संकट से उबर रहे चीन में एक बार फिर नए मामले आने शुरू हो गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया का चीन में 39 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से 36 मामलों में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर वुहान से हैं।

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के मुताबिक, 36 बिना लक्षण के अलावा तीन अन्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें एक स्थानीय संक्रमण का मामला है और दो विदेश से आए हैं।

  • आयोग के अनुसार संक्रमण का एक मामला जिलिन प्रांत से है, वहीं बाहर से जो दो रोगी आए हैं उनमें एक शंघाई और दूसरा ग्वांगदोंग प्रांत से है।

  • एनएचसी ने बताया कि जिन 36 नए मामलों में रोगियों में संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं, उनमें 30 हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान से हैं।

  • आयोग ने कहा कि देश में कुल 371 ऐसे रोगी पृथक-वास में हैं जिनमें लक्षण नहीं हैं। इनमें से 297 हुबेई प्रांत में हैं।

  • चीन में शनिवार तक कोविड-19 के मामले 82,974 हो गए और देश में इस महामारी से अब तक 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है।


गाजा में कोरोना वायरस संक्रमण से पहली मौत

  • घनी आबादी वाले गाजा पट्टी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमित एक महिला की मौत हो गई। यह क्षेत्र में इस संक्रमण से होने वाली पहली मौत है।

  • अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि इस महामारी से क्षेत्र की पहले से ही खराब स्वास्थ्य चिकित्सा प्रणाली बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।

  • फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मृतक 77 वर्षीय एक महिला थी जो पहले से ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित थीं।

  • आतंकवादी समूह हमास के नेतृत्व में गाजा के अधिकारियों ने इस सप्ताह संक्रमण के 35 नए मामलों की पुष्टि की जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 55 हो गए।

पेरू में अब तक 3,373 लोगों की मौत

  • पेरू में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,15,754 हो गई है। वहीं इस संक्रमण से 3,373 लोगों की मौत हो गई है।

मार्च के बाद पहली बार न्यूयॉर्क में 24 घंटे में मृतकों की संख्या 100 से कम 

  • मार्च के बाद पहली बार न्यूयॉर्क में  शनिवार (भारतीय समयनुसार) को  मृतकों की संख्या 100 से कम  रही। अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 24 घंटे में  84 लोगों की मौत हुई।  यह आंकड़ा अमेरिका के लिए राहत देने वाला है।   


 दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 53 लाख के पार

  • दुनियाभर में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 53 लाख के पार हो गई है। केवल यूरोप में ही कोरोना संक्रमण 20 लाख मामले हैं।

  • वर्ल्डोमीटर के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना के 5,383,916 मामले हैं। इस महामारी के कारण 3,43,097 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2,2,34,393 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।


यहां पढ़ें 23 मई (शनिवार) के सभी अपडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed