फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus world live updates Hindi news Covid19 Death toll crosses two lakhs Positive cases exceed 29 lakhs

Corona World LIVE: अमेरिका में 24 घंटे में 1330 मौतें, ब्रिटेन के पीएम बोरिस ठीक होकर काम पर लौटे 

Mon, 27 Apr 2020 06:33 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Mon, 27 Apr 2020 06:33 AM IST
सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख को पार कर गई है और  29 लाख 21 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जबकि आठ लाख 36 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 54 हजार को पार कर गई है और नौ लाख 60 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...

विज्ञापन
Coronavirus world live updates Hindi news Covid19 Death toll crosses two lakhs Positive cases exceed 29 lakhs
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन


अमेरिका में 24 घंटे में 1330 मौतें

  • जॉन हॉप्किंस के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1330 लोगों की मौत हुई है।



ब्रिटेन के पीएम बोरिस कोरोना से ठीक होकर काम पर लौटे 

  • रविवार को ब्रिटेन में एक दिन में सामने आए मामलों में कमी देखी गई जो पिछले चार हफ्ते में सबसे कम थी। 
  • वहीं अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना से स्वस्थ होकर फिर से डाउनिंग स्ट्रीट के दफ्तर में अपने काम पर लौट गए हैं।
  • विज्ञापन



कराची में सरकारी अस्पताल का आपातकालीन वार्ड सील

  • पाकिस्तान के कराची स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक के वरिष्ठ चिकित्सक रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद प्राधिकारियों को अस्पताल के आपातकालीन विभाग को सील करना पड़ा।
  • नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की ओर से गत सप्ताह साझा किए गए आंकड़े के अनुसार पाकिस्तान में कम से कम 253 स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं चिकित्साकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
  • रिपोर्ट में 22 अप्रैल तक का आंकड़ा संकलित किया गया है। इसके तहत 124 चिकित्सक, 39 नर्स और 90 स्वास्थ्य कार्यकर्ता संक्रमित पाए गए हैं। 


लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे 113 श्रीलंकाई नागरिक स्वदेश लौटे

  •  लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे छात्रों समेत अपने 113 नागरिकों की श्रीलंका ने रविवार को सुरक्षित वापसी कराई।
  • लॉकडाउन के बाद तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में श्रीलंकाई नागरिक फंस गए थे जिनमें अधिकांश छात्र थे।

अफ्रीका के 54 देशों में कोविड-19 के 30 हजार से अधिक मरीज

  • अफ्रीका के 54 देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के 30,000 से भी अधिक पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं। 
  • रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीका में इस वायरस से अब तक 1,374 लोगों की मौत हो चुकी है। 
  • इस महाद्वीप में कोविड-19 के सबसे ज्यादा 4,361 मामले दक्षिण अफ्रीका में हैं।
  • उत्तरी अफ्रीका के तीन देशों मिस्र में 4,319 मामले, मोरक्को में 3,897 और अल्जीरिया में 3,256 मामले हैं।


नेपाल सरकार ने 10 दिन बढ़ाया लॉकडाउन

  • पड़ोसी देश नेपाल ने कोरोना वायरस महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन की अवधि 10 दिन और बढ़ा दी है। 
  • नेपाल के प्रधानमंत्री सचिवालय ने बताया कि नए फैसले के अनुसार अब देश में सात मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा।
  • नेपाल में अभी तक कोविड-19 के 52 पुष्ट मामले सामने आए हैं। इनमें से 16 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां इस जानलेवा महामारी से अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है।


स्पेन में कोरोना से रोज मरने वालों की संख्या में कमी

  • कोरोना वायरस महामारी से स्पेन में रोज मरने वालों की संख्या में कमी आई है। 
  • रविवार को यह संख्या 288 रही जो 20 मार्च के बाद से सबसे कम है। 
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रोज मरने वालों की संख्या में कमी आई है और यह शनिवार के 378 के आंकड़े से घटकर रविवार को 288 दर्ज किया गया।
  • देश में पिछले छह हफ्तों में पहली बार लॉकडाउन में ढील देते हुए बच्चों को बाहर निकलने की अनुमति दी गई।
  • कोरोना वायरस की चपेट में आने से देश में अबतक 23 हजार 190 लोगों की मौत हो चुकी है जो दुनिया में अमेरिका और इटली के बाद सर्वाधिक है।


सिंगापुर में कोरोना के मामले 13 हजार के पार

  • सिंगापुर में 931 नए मामलों के आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या रविवार को 13 हजार के आंकड़े को पार कर गई। 
  • इनमें भारतीयों सहित ऐसे विदेशी कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जो सामूहिक शयनकक्षों (डॉर्मिटरी) में रहते हैं।
  • देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि नए मामलों में ज्यादातर मामले सामूहिक शयनकक्षों में रहने वाले परमिटधारक विदेशी कर्मचारियों से जुड़े हैं।
  • रविवार को सामने आए नए मामलों में से 15 मामले सिंगापुर के नागरिकों अथवा देश में स्थायी रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों से जुड़े हैं। 
  • देश में कोविड-19 के मामलों की संख्या अब 13,624 हो गई है।


सोमवार से काम पर लौटेंगे ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन

  • कोरोना वायरस से ठीक हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सोमवार से लंदन में 10 डॉउनिंग स्ट्रीट पर काम पर लौटेंगे। 
  • कोरोना से संक्रमित होने के बादजॉनसन तीन सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहे थे, जहां उन्हें आईसीयू में भी जाना पड़ा था।
  • जॉनसन को 12 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिली थी और उनकी अनुपस्थिति में विदेश सचिव डोमिनिक रॉब जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  • ब्रिटेन में कोरोना के कुल मामले डेढ़ लाख के करीब पहुंचने वाले हैं और अभी भी एक लाख 20 हजार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं।
  • ब्रिटेन में जानलेवा महामारी कोरोना वायरस की चपेट में आकर 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
     

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए

  • दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं।
  • दक्षिण कोरिया में रविवार को सामने आए अतिरिक्त मामलों के बाद पिछले नौ दिनों में लगातार संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज की गई है जो कि 20 से नीचे ही रही है।
  • कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने कहा कि सामने आए नए मामलों के साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 10,728 हो गए जबकि इनमें से 242 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक 8,717 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
  • दक्षिण कोरिया ने हाल ही में सामाजिक दूरी के नियमों में कुछ ढील दी है लेकिन अधिकारियों ने इस पर चिंता व्यक्त की है।
  • दक्षिण कोरिया में फरवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में संक्रमण के रोजाना सैकड़ों मामले सामने आ रहे थे।


घर से काम करने की चुनौती से जूझ रहा जापान

  • कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को काबू करने के लिए जापान में इस माह की शुरुआत में आपातकाल की घोषणा किए जाने के कारण देश में लोगों को घरों से काम करने के लिए कहा गया, लेकिन वे इसके लिए आवश्यक मूलभूत उपकरणों की कमी से जूझ रहे हैं।

 
कोविड-19 से पैदा हुए हालात से निपटने को बड़े राहत पैकेज दे रहे हैं दक्षेस देश

  • दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के देश इस समय अपनी अर्थव्यवस्थाओं को प्रोत्साहन के लिए लगातार राहत पैकेज की घोषणा कर रहे हैं।
  • कोरोना वायरस महामारी की वजह से दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियां ठप हैं और लोग अपने घरों में बंद हैं।
  • ऐसे में दक्षेस देश निवेश को प्रोत्साहन, निजी कंपनियों को राहत और आर्थिक वृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए राहत पैकेज देने में जुटे हैं।
  • विश्वबैंक ने हाल में आगाह किया है कि इस जानलेवा महामारी की वजह से दक्षिण एशिया का आर्थिक प्रदर्शन पिछले 40 साल के सबसे निचले स्तर पर आ सकता है।


नेपाल में कोरोना के दो नए मामले

  • नेपाल के परसा जिले में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं।
  • नेपाल के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने कहा कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है जिसमें ठीक हुए 12 लोग भी शामिल हैं।


चीन में दोबारा संक्रमण रोकने के लिए पर्याप्त प्रबंध की आवश्यकता 

  • चीन के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने सचेत किया है कि विदेशों से आए संक्रमित लोगों के मामलों में बढ़ोतरी के कारण देश में कोविड-19 के मामले घरेलू स्तर पर फिर से बढ़ने से रोकने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए जाने की आवश्यकता है।
  • चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने के बाद देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 82,827 हो गई है। इनमें से छह लोग देश में ही संक्रमित हुए हैं।


विवाद के बाद ट्रंप ने कहा, नियमित प्रेस वार्ता की अभी जरूरत नहीं

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मरीजों को टीके से रोगाणुनाशक देने की सलाह पर विवाद छिड़ने के दो दिन बाद उन्होंने ट्वीट किया कि कोरोना वायरस विषय पर हो रही नियमित प्रेस वार्ता के लिए उनका वक्त निकालना जरूरी नहीं है।
  • अपने इस ट्वीट के जरिए उन्होंने संवाददाता सम्मेलनों को फिलहाल के लिए रोके जाने पर विचार करने संबंधी खबरों की एक तरह से पुष्टि की है। 


भारतीय, पाकिस्तानी नागरिकों को देश वापस लाने में हांगकांग कर रहा है मदद

  • हांगकांग कोविड-19 को काबू करने के लिए भारत और पाकिस्तान में सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिए जाने के बाद वहां फंसे 5,000 से अधिक भारतीयों एवं पाकिस्तानियों को उनके घर वापस लाने में मदद करने की कोशिश कर रहा है।
  • एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार हांगकांग आव्रजन विभाग ने भारत में करीब 3,200 और पाकिस्तान में 2,000 निवासियों से संपर्क किया है।


अमेरिकी युद्धपोत पर मामले बढ़कर 33 हुए

  • अमेरिकी नौसेना ने बताया कि उसके युद्धपोत यूएसएस किड्ड पर संक्रमित नाविकों की संख्या 18 से बढ़कर 33 हो गई।
  • इस पोत पर 350 क्रू सदस्य हैं और यह दक्षिण अमेरिका में तट के निकट है।
  • यह पोत मादक पदार्थों संबंधी गतिविधियों के खिलाफ मिशन पर है।

अमेरिका में 24 घंटे में 2494 मौतें

  • अमेरिका में एक बार फिर से एक दिन में 2000 से अधिक लोगों की मौत हुई है, जॉन्स हॉपकिंस के आंकड़ों के मुताबिक यहां पिछले 24 घंटे में 2,494 लोगों की मौत हुई है।
  • अमेरिका में मृतकों की संख्या 53,511 हो गई है और 936,293 लोग संक्रमित हैं।
 

यूके में मौतों की संख्या 20000 के पार 

  • कोरोना की वजह से इंग्लैंड में पिछले 24 घंटे में 813 लोगों की मौतें हुई हैं जिसके साथ अब यहां भी मरने वालों की संख्या 20,000 से अधिक हो गई है।
  • इससे पहले अमेरिका, स्पेन, इटली और फ्रांस में भी 20 हजार या उससे अधिक मौतें हो चुकी हैं।

यहां पढ़ें 25 अप्रैल (शनिवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 24 अप्रैल (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed