Corona World LIVE: अमेरिका में 24 घंटे में 1635 मौतें, यूके में 31,000 से अधिक की गई जान
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 70 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 39 लाख 16 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 13 लाख 43 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 76 हजार को पार कर गई है और 12 लाख 92 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विस्तार
कोरोना वायरस अपडेट्स:-
अमेरिका में 24 घंटे में 1635 मौतें
- जॉन हॉप्किंस के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1635 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 77,178 हो गई है, वहीं संक्रमितों की संख्या भी 1,283,829 हो गए हैं।
#UPDATES The US recorded 1,635 #coronavirus deaths in the past 24 hours, bringing the total to 77,178, with a confirmed total of 1,283,829 cases, according to the latest real-time tally by Johns Hopkins University pic.twitter.com/4ZJamGLBB2
— AFP news agency (@AFP) May 9, 2020
कुवैत में 20 दिन का लॉकडाउन
- कुवैत में कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 7000 से अधिक हो गई, इसके बाद अब वहां 20 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है।
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति की महिला प्रवक्ता कोरोना से संक्रमित
- अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस की महिला प्रवक्ता कोरोनो वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वे इस हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाई जाने वाली व्हाइट हाउस की दूसरी कर्मचारी बन गई है।
🇺🇸 US Vice President Mike Pence's spokeswoman became the second White House staffer this week to test positive for coronavirus, officials said, even as President Donald Trump continued to go mask-free at a WWII commemoration with veterans in their 90s https://t.co/kyciwpoMI4 pic.twitter.com/2zS41D9MCe
— AFP news agency (@AFP) May 8, 2020
यूके में 31000 से अधिक मौतें
- यूके में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 31,000 से अधिक हो गई है।
रूस में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11231 नए मामले
- रूस में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 11,231 नए मामले सामने आए हैं। पिछले पांच दिनों से रूस में रोजाना दस हजार से ज्यादा कोरोना के पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,77,160 हो गई है।
- रूस में पिछले 24 घंटे के दौरान 88 और लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,625 हो गई है। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा 23,803 हो गया है।
अमेरिका में 20.5 मिलियन जॉब्स को पहुंचा नुकसान
- अमेरिका में कोरोना महामारी ने अप्रैल महीने में 20.5 मिलियन जॉब्स को नुकसान पहुंचाया है। वहीं, कनाडा में पिछले दो महीने में इस महामारी के चलते तीन मिलियन जॉब्स को नुकसान पहुंचा है। डेटा के मुताबिक यहां बेरोजगारी दर 13 फीसदी छू गया।
पाकिस्तान में 1764 नए मामले, मृतकों की संख्या 600 के करीब
- पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1764 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पाक में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 25,837 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 600 के करीब पहुंच गई है।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 35 और मरीजों की मौत हुई है, इसके बाद मृतकों की संख्या 594 हो गई है। इसमें कहा गया है कि 7,530 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।
- बताया गया कि पंजाब में 10,033 मरीज, सिंध 9,093, खैबर-पख्तूनख्वा 3,956, बलूचिस्तान 1,725, इस्लामाबाद 558, गिलगित-बाल्टिस्तान 394 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 78 मरीज हैं।
- अब तक 257,247 परीक्षण किए गए हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में 11,993 शामिल हैं। बढ़ती संख्या के बावजूद, सरकार ने गुरुवार को घोषणा की है कि शनिवार से लॉकडाउन में ढील दी जाएगी।
राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के मौके पर व्हाइट हाउस में वैदिक शांति पाठ
- अमेरिका में राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के मौके पर व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में एक हिंदू पुजारी ने पवित्र वैदिक शांति पाठ कराया।
- यह शांति पाठ कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से प्रभावित हर व्यक्ति के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कुशलता के लिए किया गया।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आमंत्रण पर, न्यू जर्सी के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के पुजारी हरीश ब्रह्मभट्ट इस मौके पर प्रार्थना करने के लिए मौजूद अन्य धर्मों के नेताओं के साथ शामिल हुए।
ट्रंप, माइक पेंस और व्हाइट हाउस के कर्मियों की अब हर दिन होगी जांच
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सैन्य सहायक के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को कहा कि वह हर दिन कोविड-19 की जांच कराएंगे।ट्रंप का एक सैन्य सहायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। राष्ट्रपति ने बताया कि उनका उसके साथ काफी कम संपर्क था।
- ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि मेरा इस व्यक्ति के साथ बहुत कम निजी संपर्क था। मैं जानता हूं कि वह कौन है। अच्छा व्यक्ति है, लेकिन मेरा उनसे बहुत कम संपर्क था।
- देश के उपराष्ट्रपति माइक पेंस का उनके साथ बहुत कम संपर्क था, लेकिन माइक और मेरी जांच की गई। हम दोनों की जांच की गई।
- ट्रंप ने सवालों के जवाब में कहा कि उनकी, उपराष्ट्रपति और व्हाइट हाउस के अन्य कर्मियों की कोरोना वायरस के लिए हर दिन जांच की जाएगी।
उत्तर कोरियाई नेता ने महामारी पर नियंत्रण के लिए शी जिनपिंग की प्रशंसा की
- उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को नियंत्रण में लाने में सफलता के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक निजी संदेश भेजा है।
- उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया में यह खबर तब आई है जब दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने आकलन किया कि इस महामारी से पहले से ही जर्जर उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था और बदतर हो गई है।
- कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि किम ने संदेश में शी को बधाई देते हुए इस अभूतपूर्व वैश्विक महामारी के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए उनकी अत्यधिक प्रशंसा की।
चीन में 17 नए मामले सामने आए
- चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं जिसमें से वायरस का केंद्र रहे हुबेई प्रांत के 16 मामले ऐसे हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं।
- चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचसी) ने कहा कि स्थानीय संक्रमण के प्रसार का एक मामला जिलिन प्रांत में गुरुवार को सामने आया है।
- हुबेई प्रांत में लक्षण नहीं दिखने के 16 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद देश में इस तरह के संक्रमण के मामले 845 तक पहुंच गए हैं। इन सभी लोगों को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।
- सिर्फ हुबेई प्रांत में ही लक्षण नहीं दिखने वाले 629 मामले हैं।
- संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले मामले ऐसे होते हैं जिसमें बुखार, खांसी, गले में खरास जैसी कोई समस्या सामने नहीं आती है लेकिन व्यक्ति संक्रमण का वाहक होता है।
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर कोरोना वायरस से संक्रमित
- पहले ही कई बीमारियों से जूझ रहे दक्षिण अफ्रीका के प्रथम श्रेणी क्रिकेटर सोलो नक्वेनी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
- 25 वर्षीय आलराउंडर पिछले साल जुलाई से गुलियन बेरे सिंड्रोम बीमारी से पीड़ित हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और तंत्रिका तंत्र से जुड़ा रोग है।
- उन्होंने कोविड-19 से संक्रमित होने की खबर ट्विटर पर साझा की।
- नक्वेनी तीसरे क्रिकेटर हैं जिन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। उनसे पहले पाकिस्तान के जफर सरफराज और स्कॉटलैंड के माजिद हक को इस बीमारी से संक्रमित पाया गया था।
अमेरिका में 24 घंटे में 2448 मौतें
- कोरोना की वजह से अमेरिका में मरने वालों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, यहां पिछले 24 घंटे में 2448 लोगों की मौत हुई है। यहां इस महामारी से मरने वालों की संख्या 76000 के पार हो गई है।
यहां पढ़ें 07 मई (गुरुवार) के सभी अपडेट्स