फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases, total death toll in world, France, China, Brazil, Dubai, US, Italy, Afghanistan, Britain

Corona World LIVE: दुनियाभर में 80 लाख मामले, WHO ने डेक्सामेथासोन दवा को बताया महत्वपूर्ण

Wed, 17 Jun 2020 09:35 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Wed, 17 Jun 2020 09:35 PM IST
सार

दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से चार लाख 46 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 82 लाख 64 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 43 लाख 21 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases, total death toll in world, France, China, Brazil, Dubai, US, Italy, Afghanistan, Britain
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस से प्रभावित - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन

 

डब्ल्यूएचओ ने डेक्सामेथासोन दवा को बताया महत्वपूर्ण  

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूचओ) प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने बुधवार को संबोधित करते हुए कोरोना से जुड़े मामलों पर जानकारी दी। टेड्रोस ने कहा, 'दुनिया में अब कोविड-19 के 80 लाख से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। पहले दो महीनों में, 85,000 मामले सामने आए। पिछले दो महीनों में 60 लाख  मामले सामने आए हैं।
  • उन्होंने बताया, 'दुनियाभर में 435,000 से अधिक मौतें हुई हैं और अमेरिका, अफ्रीका और दक्षिण एशिया में कोरोना के मामले अब भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि उम्मीद की एक किरण दिखी है, जो दर्शाती हैं कि वैश्विक एकजुटता के माध्यम से मानवता इस महामारी को दूर कर सकती है।
  • विज्ञापन
  • डेक्सामेथासोन, एक सामान्य स्टेरॉयड ने कोरोना के गंभीर रूप से बीमार रोगियों पर लाभकारी प्रभाव दिखाया गया है। डब्ल्यूएचओ के साथ साझा किए गए शुरुआती निष्कर्षों के अनुसार, उन रोगियों पर जो अकेले ऑक्सीजन पर हैं, उनपर डेक्सामेथासोन ने सकारात्मक प्रभाव दिखाया है और इसकी वजह से मृत्यु दर में 20 प्रतिशत की कमी भी दर्ज की गई है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वेंटिलेटर की आवश्यकता वाले रोगियों के लिए, मृत्यु दर लगभग एक तिहाई कम हो गई थी।


पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 1.5 लाख के पार, मृतकों की संख्या 2975 हुई

  • पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 1,50,000 के पार चले गए हैं, जबकि 136 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 2,975 पर पहुंच गई है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक 950,782 लोगों की जांच की गई है जिनमें से 28,117 जांच पिछले 24 घंटे में की गई।
  • मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 5,839 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 

कोरोना वायरस महामारी के कारण जापान का निर्यात-आयात मई में घटा

  • कोरोना वायरस महामारी के कारण वैश्विक व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते मई में जापान का निर्यात 28 प्रतिशत और आयात 26 प्रतिशत घट गया।
  • जापान के वित्त मंत्रालय के बुधवार को जारी अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक मई लगातार दूसरा महीना रहा है जब जापान को व्यापार घाटा हुआ है।
  • जापान की आमतौर पर इसके लिये आलोचना होती रही है कि वह बड़ा व्यापार अधिशेष रखता है और जिन देशों को उसके उत्पाद भारी मात्रा में निर्यात होते हैं उन देशों से वह अधिक आयात नहीं करता है।
  • आंकडों के मुताबिक पिछले साल अप्रैल में भी आयात और निर्यात दोनों में गिरावट रही। जापान की आर्थिक वृद्धि उसके व्यापार और पर्यटन पर निर्भर करती है। इसके साथ ही उसका घरेलू लघु एवं मध्यम उपभोक्ता केन्द्रित कारोबार भी उसकी अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है। सभी पर कोविड- 19 के चलते बुरा प्रभाव पड़ा है।


ऑस्ट्रेलिया ने वायरस को लेकर गलत सूचना देने का चीन और रूस पर लगाया आरोप

  • ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री ने कहा है कि चीन और रूस पश्चिमी लोकतंत्रों को कमजोर करने के लिए ऑनलाइन गलत जानकारी फैलाकर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण बढ़ी चिंताओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 740 की मौत

  • जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 740 मौतें हुईं, अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 1,16,854 हो गया है।

कोरोना वारयस के मामले बढ़ने के बीच बीजिंग ने सैकड़ों विमान, ट्रेनें रद्द कीं

  • बीजिंग में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नए मामले सामने आने के बाद चीन की राजधानी में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 137 हो गई है और संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने के मद्देनजर यहां सैकड़ों घरेलू उड़ानें एवं ट्रेनें रद्द कर दी गईं और 90,000 लोगों की जांच की जा रही है।
  • आधिकारिक मीडिया ने बताया कि बीजिंग में दो हवाईअड्डों ने 1,255 घरेलू उड़ान रद्द की हैं। बीजिंग में अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें नहीं चल रही हैं।

ब्राजील में एक दिन में 34 हजार से ज्यादा नए मामले

  • ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में मंगलवार को कोरोना के 34,918 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
  • यह देश में एक दिन में सामने आए मामलों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है।
  • इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या अब 923,189 हो गई है। बता दें कि इससे पहले यहां 30 मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 33,274 मामले सामने आए थे।

एरिजोना में रिकॉर्ड नए मामले दर्ज

  • एरिजोना में मंगलवार को कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि बीते रोज 2,392 नए मामले दर्ज हुए हैं और 25 लोगों की मौत हुई है।
  • इसके साथ ही यहां कुल संक्रमित मामलों की संख्या 39,097 और  मौतों की संख्या 1,219 हो गई है। 

दावा: सॉमन मछली से आया वायरस

  • डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, बीजिंग में सामने आए संक्रमण के नए मामले की शुरुआत कहां से हुई, यह अभी पुष्ट नहीं है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि नए मामलों के पीछे सॉमन मछली है। इन मछलियों को नार्वे से आयात करने या फिर इसकी पैकेजिंग से संक्रमण फैलने की बात कही जा रही है।

न्यूजीलैंड में दो नए मामले

  • हाल ही में कोरोना से संक्रमित आखिरी मरीज के ठीक होने के बाद न्यूजीलैंड में संक्रमण के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि दोनों ही संक्रमित ब्रिटेन से आए थे। देश में अब तक कुल 1,156 मामले सामने आए हैं और 22 की मौत हुई। 24 दिनों बाद देश में कोरोना के दो मामले सामने आए हैं।

पाकिस्तान के दूरसंचार मंत्री संक्रमित

  • पाकिस्तान के सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार मंत्री सैयद अमिनुल हक भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।
  • वहीं देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या डेढ़ लाख के करीब पहुंच चुकी है और 2,839 मरीजों की मौत हुई है।
  • बता दें कि पाकिस्तान के दो पूर्व पीएम शाहिद खाकान अब्बासी और यूसुफ रजा गिलानी भी संक्रमित पाए गए थे।
यहां पढ़ें 16 जून (मंगलवार) के सभी अपडेट्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed