फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases, total death toll in world, Brazil, France, China, Dubai, US, Italy, Afghanistan, Britain

Corona World LIVE: यूक्रेन के राष्ट्रपति की पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Tue, 16 Jun 2020 04:27 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Tue, 16 Jun 2020 04:27 PM IST
सार

दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से चार लाख 39 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 81 लाख 13 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 42 लाख 13 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases, total death toll in world, Brazil, France, China, Dubai, US, Italy, Afghanistan, Britain
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस से प्रभावित - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्स:-
विज्ञापन


यूक्रेन के राष्ट्रपति की पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की की पत्नी को कोरोना वायरस संक्रमण के साथ ही निमोनिया होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद वह कोविड-19 से संक्रमित विश्व की प्रथम महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं ।

कनाडा-अमेरिका की सीमा अब 21 जुलाई तक सील

एएफपी समाचार एजेंसी के अनुसार कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा-अमेरिका की सीमा को खोलने की तारीख को और आगे बढ़ा दिया गया है। अब दोनों देशों के बीच आवाजाही 21 जुलाई तक प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन


बीजिंग में कोविड-19 के 106 मामले , करीब 90 हजार लोगों की जांच जारी
  • चीन की राजधानी बीजिंग में कोविड-19 के मामले बढ़कर 106 हो गए हैं।
  • एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चीन की राजधानी में स्थिति काफी विकट है।
  • करीब 90 हजार लोगों की जांच जारी , थोक बाजार में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।
नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 380 नए मामले
  • नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 380 नए मामले सामने आए। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 6591 हो गई हैः नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

कोविड-19 से बचाव के लिए मानव एंटीबॉडी की खोज
  • वैज्ञानिकों ने कोविड-19 संक्रमण से उबर चुके लोगों के रक्त से एंटीबॉडी की खोज की है, जिसका पशुओं और मानव कोशिकाओं पर परीक्षण किए जाने पर यह सार्स-कोव-2 से बचाव में बहुत कारगर साबित हुई हैं।
  • अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार कोविड-19 रोगियों को सैद्धांतिक रूप से बीमारी के शुरुआती स्तर पर एंटीबॉडी इंजेक्शन लगाए गए, ताकि उनके शरीर में वायरस के स्तर को कम करके उन्हें गंभीर हालत में पहुंचने से बचाया जा सके।
  • अनुसंधानकर्ताओं ने कहा इन एंटीबॉडी का उपयोग उन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों और अन्य लोगों को सार्स-कोव-2 संक्रमण से बचाने के लिये अस्थायी तौर पर टीके जैसी सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी किया जा सकता है, जिनपर पारंपरिक टीकों का कुछ खास असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है या फिर जिनमें शुरुआती स्तर के कोविड-19 के लक्षण दिखाई दिए हैं।

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के 4,000 से ज्यादा नए मामले
  • पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,443 नए मामले सामने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले 1,48,919 हो गए हैं जबकि 111 और लोगों की कोविड-19 से मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 2,839 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 25,015 जांच की गई। देश में कोविड-19 के लिए अब तक कुल 9,22,665 जांच हुई हैं।
  • संक्रमण के कुल 1,48,919 मामलों में से पंजाब में 55,878 मामले, सिंध में 55,581, खैबर पख्तूनख्वा में 18,472, इस्लामाबाद में 8,857, बलोचिस्तान में 8,327, गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,143 और पाक के कब्जे वाले कश्मीर में 663 मामले हैं।

ब्रिटेन ने वायरस के नए टीके का परीक्षण शुरू किया
  • इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिक कोरोना वायरस के प्रायोगिक टीके के साथ इस हफ्ते ब्रिटेन में लोगों को प्रतिरक्षित करना शुरू करेंगे। वैश्विक महामारी को रोकने के लिए प्रभावी टीका ढूंढने की दौड़ में यह नई कोशिश है।
  • ब्रिटिश सरकार ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इंपीरियल में विकसित कोविड-19 के संभावित टीके की दो खुराकों के साथ करीब 300 स्वस्थ लोगों को प्रतिरक्षित किया जाएगा।
  • इस टीके को विकसित करने के लिए सरकार ने 5.1 करोड़ डॉलर की निधि दी है।

अमेरिका टीकों के मामले बहुत अच्छी प्रगति कर रहा है : ट्रंप
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका देश कोरोना वायरस महामारी से बचाव और उसके उपचार के लिए टीकों के मामले में काफी प्रगति कर रहा है।
  • ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रत्रकारों से कहा कि ‘चीन को ऐसा नहीं होने देना चाहिए था, लेकिन ऐसा हुआ। पूरी दुनिया में ये जो हुआ बेहद दुखद है। लेकिन हमारी संख्या कम है और यह सुधर रही है और एक दिन यह घट कर समाप्त हो जाएगी।’

बीजिंग में 90,000 लोगों की जांच, कई आवासीय इलाके बंद किए
  • चीन ने सोमवार को 90,000 लोगों की कोरोना वायरस जांच शुरू की तथा बीजिंग के एक थोक बाजार के निकट के कई आवासीय इलाकों को बंद कर दिया।
  • चीन में कोविड-19 के 67 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में से 42 बीजिंग में सामने आए हैं।
  • संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बीजिंग में अधिकारियों ने 90,000 लोगों की जांच शुरू की है।
  • संक्रमण का नया केंद्र बनकर उभरे थोक बाजार शिन्फादी में 30 मई के बाद से करीब दो लाख लोग आए।


ब्राजील: मृतकों की संख्या 43,000 पार, हालात बेकाबू

  • ब्राजील इन दिनों कोरोना का केंद्र बना हुआ है। यहां संक्रमितों की संख्या सोमवार तक 8.67 लाख को भी पार कर चुकी है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 43 हजार से ज्यादा हो चुका है।
  • देश में सोमवार को 17,110 नए मामले सामने आए, जबकि 612 लोगों की मौत हो गई। यहां राष्ट्रपति बोल्सोनारो द्वारा लॉकडाउन हटाने के बाद से हालात बेकाबू हैं।

इस्राइल: संक्रमितों की संख्या हुई 19,000 के पार

  • इस्राइल में एक दिन में 83 नए मामलों के सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 19,055 हो गई है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती 133 मरीजों में से 33 की हालत गंभीर है।
  • इसी दौरान 18 मरीज स्वस्थ हुए। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15,375 हो गई। यहां 3,380 सक्रिय मामले हैं।

यहां पढ़ें 15 जून (सोमवार) के सभी अपडेट्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed