फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases, total death toll in world, France,Brazil, China, Dubai, US, Italy, Afghanistan, Britain

Corona World LIVE: ईरान में लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक मौत, पाकिस्तान में 5000 से अधिक नए मामले

Mon, 15 Jun 2020 10:41 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 15 Jun 2020 10:41 PM IST
सार

दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से चार लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 78 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। जबकि 40 लाख 86 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। वहीं, दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से एक लाख 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 21 लाख 56 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases, total death toll in world, France,Brazil, China, Dubai, US, Italy, Afghanistan, Britain
corona in world - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विज्ञापन

Corona World Updates in Hindi:

 

अमेरिका में कोविड-19 के इलाज में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर रोक 

  • अमेरिका में कोरोना वायरस के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के आपातकालीन उपयोग को समाप्त किया गया।


ईरान में लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक मौत

  • ईरान ने सोमवार को चेतावनी दी कि उसे सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक कोरोना महामारी के खिलाफ कड़े कदमों को फिर से लागू करना पड़ सकता है, क्योंकि वहां लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक मौतें हुई हैं।


बीजिंग में कोरोना के 100 नए संक्रमित

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक बीजिंग में कोरोना के 100 नए संक्रमितों के मिलने की पुष्टि हुई है।


पाकिस्तान में कोरोना के 5000 से अधिक नए मामले

  • पाकिस्तान स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना के 5,248 नए मामले सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना मरीजों की संख्या 144,676 हो गई है। जबकि अब तक कुल 2,729 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • विज्ञापन


दक्षिण कोरिया में कोरोना के 37 नए मामले

  • दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 37 नये मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 12,121 हो गई है। इनमें इस घातक वायरस के कारण जान गंवाने वाले 277 लोग भी शामिल हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


घाना के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित

  • घाना के राष्ट्रपति ने देश के स्वास्थ्य मंत्री क्वाकू अगयेमांग-मानू के कोविड-19 से संक्रमित होने की घोषणा की है।


चीन ने बीजिंग के पड़ोसी दस और इलाकों को बंद किया

  • चीन ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बीजिंग के पड़ोस के दस और इलाकों को बंद कर दिया है।


रूस कोरोना वायरस संकट से बाहर आ रहा है: पुतिन

  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनका देश कोरोना वायरस संकट से बाहर आ रहा है लेकिन अमेरिका अब भी इस संकट से पार पाने के लिए संघर्ष कर रहा है क्योंकि वहां खंडित सरकारी प्रणाली है।


अमेरिका में 24 घंटों में 382 लोगों की मौत

  • जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 382 मौतें हुईं। अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 1,15,729 हो गया है।


फ्रांस ने कोरोना के खिलाफ दर्ज की अपनी पहली जीत

  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने रविवार को कहा कि फ्रांस ने कोरोनe वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपनी पहली जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से कोरोना पर विजय नहीं पाए हैं लेकिन सोमवार से पेरिस समेत मेनलैंड फ्रांस ग्रीन जोन के अंदर आएंगे।  
  • इसके अंतर्गत पेरिस में कैफे और रेस्टोरेंट पूरी तरीके से शुरू हो जाएंगे।
21 जून से सीमाओं को फिर से खोलेगा स्पेन 
  • स्पेन 21 जून से पुर्तगाल को छोड़कर यूरोपीय संघ के देशों के साथ सीमाओं को फिर से खोलने का निर्णय लिया है।
न्यूयॉर्क में 23 लोगों की मौत 

  • न्यूयॉर्क में कोरोनोवायरस संक्रमण से 24 घंटे में 23 लोगों की मौत हुई है।

न्यू जर्सी में कोविड-19 से 40 लोगों की औऱ मौत

  • न्यू जर्सी में कोविड-19 के 300 से अधिक मामले सामने आए और 40 लोगों की और मौत हो गई है।


यहां पढ़ें 14 जून (रविवार) के सभी अपडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed