फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases, total death toll in world, America, Italy, Brazil, Pakistan

Corona World LIVE: नेपाल में पिछले 24 घंटे में 314 नए मामले, न्यूयार्क में आज से लॉकडाउन खत्म

Tue, 09 Jun 2020 01:27 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 09 Jun 2020 01:27 AM IST
सार

दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं। पूरी दुनिया में कोरोना से चार लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 70 लाख 55 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 34 लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख 12 हजार के पार हो गई है और 20 लाख  से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases, total death toll in world, America, Italy, Brazil, Pakistan
corona in world - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद आज से दोबारा खुल रहा है न्यूयार्क
  • अमेरिका का न्यूयार्क कोरोना महामारी का सबसे बड़ा केंद्र रहा है
  • अकेले इस प्रांत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 30000 से अधिक है
कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए आर्मेनिया के प्रधानमंत्री
  • आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनियान ने कहा है कि वह और उनका परिवार कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गया है। पाशिनियान ने फेसबुक पर लिखा कि वह और उनके परिवार के सदस्य सोमवार को जांच में संक्रमण से मुक्त पाए गए।
  • उन्होंने बताया कि वह हफ्ताभर पहले संक्रमित हुए थे और शायद एक वेटर से उनमें संक्रमण आया जो एक बैठक में बिना ग्लव्स के उनके लिए पानी लाया था। यह वेटर बाद में संक्रमित पाया गया था।
  • विज्ञापन
  • आर्मेनिया में कोरोना वायरस के अबतक 13000 से अधिक मामले सामने आए हैं और 211 मरीजों मौत हो गई है। देश की जनसंख्या करीब 30 लाख है।
मॉस्को में कल से लॉकडाउन खत्म
  • समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, रूस की राजधानी मॉस्को में कल से कोरोना वायरस लॉकडाउन को खत्म कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी वहां के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने दी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
नेपाल में पिछले 24 घंटे में 314 नए मामले
  • नेपाल में पिछले 24 घंटे में 314 नए मामले सामने आए और एक की मौत रिपोर्ट की गई। देश में संक्रमितों की संख्या 3762 हो गई। इनमें से 488 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक संक्रमण के कारण 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 
न्यूजीलैंड को मिली कोरोना वायरस से छुटकारा पाने में सफलता
  • स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अंतिम व्यक्ति जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी वह स्वस्थ हो गया है।
  • न्यूजीलैंड में आखिरी नया मामला 17 दिन पहले सामने आया था
  • फरवरी के बाद से, सोमवार को पहली बार ऐसा मौका आया जब सभी मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं 
  • अब देश में कोई संक्रमित व्यक्ति नहीं बचा है।

अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार, मृतकों  का आंकड़ा 1 लाख 12 हजार से अधिक
  • वर्ल्डोमीटर के अनुसार अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 20 लाख को पार कर गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 1 लाख 12 हजार 368 पहुंच गया है
  • अमेरिका में बीते 24 घंटे में 272 लोगों की मौत हुई है
  • अमेरिका में बीते 24 घंटे में  13 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं
पेरू में 4,757 नए मामले और 164 लोगों की मौत
  • पेरू में 4,757 नए मामले सामने आए हैं वहीं आज 164 लोगों की मौत हो गई है
  • पेरू संक्रमितों के मामले में पूरे विश्व में 8 वें स्थान पर बना हुआ है
इराक ने कर्फ्यू बढ़ाने का एलान किया
  • इराक ने कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ने के बाद 13 जून से एक हफ्ते के लिए कर्फ्यू बढ़ाने का ऐलान किया है
  • ईराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल खादिमी ने शनिवार को इसकी घोषणा की 
  • देश में पिछले कुछ दिनों में 33 संक्रमितों की मौत होने के बाद सरकार ने यह फैसला किया
चीन में कोविड-19 के छह नए मामले
  • चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ये सभी मरीज विदेशों से संक्रमित होकर आए हैं और इनमें दो मरीज ऐसे हैं जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे थे।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि रविवार को सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के चार मामलों में से तीन सिचुआन प्रांत और एक शंघाई का है।
  • आयोग ने कहा कि विदेशों से संक्रमण लेकर आए दो ऐसे मामले भी रविवार को सामने आए जिनमें लक्षण नहीं थे।
दक्षिण कोरिया में संक्रमण के 38 नए मामले 
  • दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से ज्यादातर मामले सियोल क्षेत्र से ही है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।
  • स्वास्थ्य अधिकारी ई-कॉमर्स कर्मचारियों, घर-घर जाकर सामान बेचने वालों और सामाजिक मेल जोल से दूरी में रियायत के बीच बाहर जाने वाले लोगों में संक्रमण को रोकने में लगे हुए हैं।
  • स्वास्थ्य मंत्री पार्क न्वेगहु ने अधिकारियों से कहा है कि अगर संक्रमण के मामले बढ़ते रहते हैं तो जांच करने वाले उपकरणों की आपूर्ति पर नजर बनाई रखी जाए।
पाकिस्तान में कोविड-19 के 4,728 नए मामले 
  • पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,728 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमण के मामलों की कुल संख्या एक लाख के पार चली गई।
  • इसी दौरान संक्रमण की चपेट में आए 65 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 2,067 हो गई। 
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार संक्रमण के कुल 1,03,671 मामलों में से पंजाब में 38,903, सिंध में 38,108, खैबर पख्तूनख्वा में 13,487, बलूचिस्तान में 6,516, इस्लामाबाद में 5,329, गिलगित बाल्टिस्तान में 932, और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 396 मामले शामिल हैं।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी कोरोना संक्रमित
  • पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी सोमवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए। 
  • पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, पूर्व पीएम की वायरस को लेकर कल जांच की गई थी और इसकी रिपोर्ट आज आई है। 
  • सूत्रों ने बताया कि पीएमएल-एन नेता ने घर पर ही खुद को आइसोलेट कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed