Corona World LIVE: स्पेन ने लॉकडाउन को 21 जून तक बढ़ाया, नेपाल में 166 नए मामले
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक पूरी दुनिया में इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 70 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 61 लाख 56 हजार से ज्यादा हो गई है जबकि 27 लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। वहीं, दुनियाभर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में एक लाख पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और एक लाख 81 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
विस्तार
कोरोना वायरस अपडेट्स:-
कोविड-19 के खतरे के बावजूद आयोजित होगा टेल्यूराइड फिल्म महोत्सव
पाकिस्तान में संक्रमितों का आंकड़ा 69 हजार के पार, मृतकों की संख्या 1500 के करीब
अमेरिका: 24 घंटे में 960 लोगों की मौत पेरू में 7386 नए मामले
ब्राजील में 28834 लोगों की मौत मेक्सिको में अब तक हुई 9415 की मौत दक्षिण अफ्रीका: एक दिन में 1837 नए मामले सामने आए
स्पेन में 21 जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन
नेपाल में बीते 24 घंटे में 166 नए मामले
नेपाल ने 14 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया
ग्रीन लेन स्थापित करने के लिए सिंगापुर कर रहा है कई देशों से बातचीत
दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए
चीन पांच नए मामले सामने आए
सिंगापुर में सामने आए 506 नए मामले