फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases and death toll in America, Italy, Pakistan,

Corona World LIVE: स्पेन ने संशोधित किया मौत का आंकड़ा, 2000 कम बताया

Mon, 25 May 2020 11:27 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश साहू Updated Mon, 25 May 2020 11:27 PM IST
सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 46 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 55 लाख 16 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 23 लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 99 हजार से ज्यादा हो गई है और 16 लाख 86 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़े दुनिया में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus World Live Update today Hindi News Covid 19 Positive cases and death toll in America, Italy, Pakistan,
सैनफ्रांसिस्को में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए डोलोरेस पार्क में चूने से गोल घेरे बनाए गए हैं। - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन


 

  • स्पेन ने संशोधित किया मौत का आंकड़ा, 2000 कम बताया




आयरलैंड में 11 मार्च के बाद से एक भी मौत नहीं

  • कोरोना वायरस महामारी के कारण आयरलैंड में 11 मार्च के बाद से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है। 


विज्ञापन



पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में 1748 नए मामले और 34 लोगों की मौत 

  • पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटे में 1748 नए मामले सामने आए और 34 लोगों की मौत हुई है, जिससे देश में मौत का आंकड़ा 1,167 हो गया है। वहीं, पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 56,349 हो गई है। देशभर में अब तक 17,482 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 483,656 नमूनों की जांच की गई है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन




हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) के ट्रायल पर फिलहाल रोक

  • कार्यकारी समूह ने कोरोना के इलाज के तौर पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) के ट्रायल पर फिलहाल रोक लगा दी है, जबकि डेटा की समीक्षा डेटा सुरक्षा निगरानी बोर्ड द्वारा किया गया हैः विश्व स्वास्थ्य संगठन 

नेपाल में एक दिन में सर्वाधिक 79 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 682 हुई

  • नेपाल में सोमवार को कोरोना वायरस के 72 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 682 हो गई है।


दक्षिण एशिया के अन्य देशों की तुलना में नेपाल में मौत का आंकड़ा कम

  • दक्षिण एशिया के अन्य देशों की तुलना में नेपाल में मौत का आंकड़ा कम है। भारत से आने वाले लोग बिना उचित जांच के आ रहे हैं। उन्होंने कोरोना के प्रसार में और योगदान दिया है: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली


रूस में बीते 24 घंटे में 92 मौतें, करीब 9,000 नए मामले 

  • रूस में सोमवार को कोरोना वायरस के करीब 9,000 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3,50,000 से अधिक हो गई।
  • पिछले 24 घंटों में 92 संक्रमित लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,633 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


 जापान में नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट, पीएम शिंजो आबे ने हटाया आपातकाल 

  • जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने नए मामलों की संख्या में भारी गिरावट के बाद कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर लगाए गए आपातकाल को हटा दिया है।

नेपाल में एक दिन में सर्वाधिक 72 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 675 हुई

  • नेपाल में सोमवार को कोरोना वायरस के 72 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 675 हो गई है।
  • स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
  • नेपाल ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन दो जून तक के लिए बढ़ा दिया है। नेपाल उन देशों में से है जहां कोराना वायरस के मामले सबसे कम आए हैं।


टोक्यो और चार अन्य प्रांतों में आपातकाल हटाने को तैयार है जापान

  • एक विशेष सरकारी पैनल के विशेषज्ञों ने टोक्यो और चार अन्य प्रान्तों में कोरोना वायरस आपातकाल हटाने की योजना को मंजूरी दे दी है।
  • इसके बाद प्रधानमंत्री शिंजो आबे के लिए व्यवसायों को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने की अनुमति देकर आपातकाल हटाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
  • अर्थव्यवस्था मंत्री यासुतोषी निशिमुरा ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार द्वारा गठित पैनल के विशेषज्ञों ने डेढ़ महीने से अधिक समय तक चले आपातकाल की स्थिति को समाप्त करने की योजना को मंजूरी दे दी है।


दक्षिण अफ्रीका में एक जून से लॉकडाउन में मिलेगी छूट

  • दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने एक जून से कोरोना वायरस लॉकडाउन के पाबंदियों में रियायत देने की घोषणा की है।


तुर्की में 32 और लोगों की मौत, 1141 नए मामले सामने आए

  • तुर्की में कोविड-19 से 32 और लोगों की मौत हो गई, जिससे देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,340 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री फाहरेतिन कोका ने यह जानकारी दी।
  • कोका ने रविवार को ट्वीट किया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,141 नए मामले भी सामने आए हैं, जिसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,56,827 हो गए हैं।
  • अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय की वैश्विक सूची में तुर्की नौंवे नंबर पर है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि यह संख्या बताई गई संख्या से कहीं अधिक हो सकती है।

अमेरिका कोरोना वायरस से निपटने के लिए पाकिस्तान को देगा 45.6 करोड़ रुपये

  • अमेरिका ने कहा कि वह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के पाकिस्तान के प्रयासों में मदद के लिए उसे करीब 45 करोड़ 60 लाख 45 हजार रुपये (60 लाख डॉलर) देगा।
  • पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत पॉल जोन्स ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि यह धनराशि पाकिस्तान को उन स्वास्थ्यकर्मियों को और प्रशिक्षण देने में काम आएगी जो अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमण के गंभीर हालत वाले मरीजों की देखभाल करते हैं।
  •  इससे चिकित्सा केन्द्रों में कोरोना वायरस फैलने से रुकेगा। इसके अलावा इससे संक्रमित इलाकों में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की जांच के लिए मोबाइल प्रयोगशाला भी बनाई जाएगी। 


अमेरिका में 638 की मौत

  • जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में रविवार को 638 लोगों की मौत हुई है।

न्यू साउथ वेल्स में आज से खुलेंगे स्कूल

  • ऑस्ट्रेलिया के राज्य न्यू साउथ वेल्स के शिक्षा विभाग ने जानकारी दी कि सोमवार से स्कूल पूरी तरह से खुल जाएंगे।

न्यूयॉर्क में 5600 पुलिस कर्मी ड्यूटी पर लौटे

  • न्यूयॉर्क के पुलिस विभाग ने जानकारी दी है कि उसके 5,604 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अपना उपचार करवाकर काम पर लौट आए हैं।

ब्राजील से अमेरिका आने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने लगाई रोक

  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि जो लोग बीते 14 दिनों में ब्राजील की यात्रा पर गए हैं, उनके अमेरिका में प्रवेश पर तुरंत प्रभाव से पाबंदी लगा दी गई है।  

ब्राजील में 24 घंटे में 16500 नए मामले

  • अमेरिका के बाद ब्राजील में कोरोना के मामले सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार यहां बीते 24 घंटे में 16,500 नए मामले सामने आए हैं।

मिआमी में 1 जून से खुलेंगे पूल

  • मियामी में डैड काउंटी के मेयर कार्लोस जिमेनेज ने रविवार को एलान किया कि सामुदायिक पुल समुद्र तटों के साथ एक जून को फिर से खुलेंगे।

न्यूयॉर्क: 1500 से ज्यादा नए मामले सामने आए

  • न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्युमो के कार्यालय ने जानकारी दी है कि राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,589 मामले सामने आए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 361,515 हो गई है। 

दक्षिण अफ्रीका में एक जून से खुल जाएंगे उद्योग

  • दक्षिण अफ्रीका में अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने एक जून से अधिकांश उद्योगों को खोलने की घोषणा की है।


यहां पढ़ें 24 मई (रविवार) के सभी अपडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed