{"_id":"5f0174788ebc3ea1781730be","slug":"coronavirus-who-has-stopped-its-trials-of-malaria-drug-hydroxychloroquine-combination-of-hiv-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का परीक्षण बंद कर रहा है डब्ल्यूएचओ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस: हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का परीक्षण बंद कर रहा है डब्ल्यूएचओ
Sun, 05 Jul 2020 12:04 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि वह अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के उपचार में मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के प्रभावी होने या नहीं होने के संबंध में चल रहे परीक्षण को बंद कर रहा है।
विज्ञापन
डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को कहा कि उसने परीक्षण की निगरानी कर रही समिति की हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और एचआईवी /एड्स के मरीजों के उपचार के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा लोपिनाविर /रिटोनाविर के परीक्षण को रोक देने की 'सिफारिश स्वीकार' कर ली है।
विज्ञापन
संगठन ने कहा कि अंतरिम परिणाम दर्शाते हैं कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और लोपिनाविर /रिटोनाविर के इस्तेमाल से 'अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों की मृत्युदर में कोई कमी नहीं आई या मामूली कमी आई।'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Coronavirus Vaccine: आईसीएमआर की 15 अगस्त तक कोरोना की वैक्सीन लाने की योजना
उसने कहा कि अस्पताल में भर्ती जिन मरीजों को ये दवाएं दी गईं, उनकी मृत्युदर बढ़ने का भी कोई 'ठोस साक्ष्य' नहीं है, वहीं इससे जुड़े परीक्षण के 'क्लीनिकल प्रयोगशाला परिणाम में इससे जुड़े सुरक्षा संबंधी कुछ संकेत मिले हैं।'
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यह फैसला उन मरीजों पर संभावित परीक्षण को प्रभावित नहीं करेगा, जो अस्पताल में भर्ती नहीं हैं या कोरोना वायरस के संपर्क में आने की आशंका से पहले या उसके कुछ ही देर बाद दवा ले रहे हैं।
इसी बीच डब्ल्यूएचओ ने 24 घंटे में वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के कुल 212,326 नए मामले दर्ज किए हैं। संस्था ने आगे कहा कि पिछले 24 घंटों में 5,134 मौतें हुई हैं, जिसके बाद मरने वाले कुल लोगों की संख्या बढ़कर 523,011 हो गई है। डब्ल्यूएचओ ने 11 मार्च को कोविड-19 को महामारी घोषित किया था।