फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Vaccines prepared by China are ready to clinical trial

चीन का वैक्सीन भी क्लिनिकल ट्रायल के लिए तैयार, परीक्षण के लिए वॉलंटियर्स की तलाश

Sat, 21 Mar 2020 12:59 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 21 Mar 2020 12:59 AM IST
सार

दुनिया भर में कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने की होड़ लगी है। अमेरिका के बाद अब कोरोना का जनक चीन ये दावा कर रहा है कि वह भी जल्दी ही वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल करने वाला है। चीन कोरोना वायरस से बचाव के लिए नौ वैक्सीन पर काम कर रहा है। वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल के लिए ऐसे जन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (वॉलंटियर्स) की तलाश शुरू हो गई है जो कम से कम छह महीने के लिए ऐसे ट्रायल के लिए खुद को समर्पित कर दें।

विज्ञापन
Coronavirus Vaccines prepared by China are ready to clinical trial
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चीन के उत्तर पूर्वी शहर त्यानजिन में कैनसिन बायोलॉजिक्स ने एकेडमी ऑफ मिलिट्री मेडिकल साइंसेज के साथ मिलकर इस वैक्सीन के लिए काम शुरू किया है और इसके क्लिनिकल परीक्षण के लिए वांलटियर्स की खोज शुरु कर दी है। हुबेई सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने दावा किया है कि जिस वैक्सीन का परीक्षण होना है, वह बहुत सुरक्षित है और इससे इंफेक्शन का कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन


चीन में परीक्षण के लिए तलाश किए जा रहे वॉलंटियर्स के बारे में अमेरिका की ओर से परीक्षण किए जाने के एक दिन बाद ही घोषणा की गई। चीन जिन नौ वैक्सीन पर काम कर रहा है उनमें मैसेंजर रीबॉलुक्निक एसिड यानी एमआरएनए टेक्नॉलॉजी दरअसल वायरस के जेनेटिक कोड की नकल है और इसका परीक्षण इंसानों पर किए जाने की मंजूरी मिल चुकी है। 
विज्ञापन


इसे कैनसिनो के साथ मिलकर एकेडमी ऑफ मिलिट्री मेडिकल साइंसेज ने बनाया है और ये वैक्सीन चीन की ओर से तैयार किए जा रहे नौ वैक्सीन्स में सबसे आगे चल रहा है। लगभग हर वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल की स्थिति में आ चुकी है और अप्रैल में इनके ट्रायल होने की उम्मीद जताई जा रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के विशेषज्ञ वांग जुन शी के मुताबिक चीन वैक्सीन के परीक्षण के मामले में किसी देश से पीछे नहीं है, बल्कि तमाम देशों से कहीं आगे है। चीन के करीब एक हजार वैज्ञानिक इन नौ वैक्सीन को बनाने में दिन-रात लगे हैं और इसके बेहद सकारात्मक नतीजे दिख रहे हैं। हुबेई के सीडीसी ने कहा है कि परीक्षण के लिए 18 से 60 साल की उम्र तक के वॉलंटियर्स की जरूरत है जो किसी भी तरह कोरोना वायरस के संक्रमण के शिकार नहीं रहे हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed