{"_id":"6182745dfdf0de113247a207","slug":"coronavirus-vaccination-status-in-world-including-europe-asia-africa-and-america-news-and-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की कोरोना वैक्सीन: भारत में अटकी मंजूरी, पर 40 से ज्यादा देशों में मिली मान्यता, जानें किन देशों में टीकाकरण शुरू?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बच्चों की कोरोना वैक्सीन: भारत में अटकी मंजूरी, पर 40 से ज्यादा देशों में मिली मान्यता, जानें किन देशों में टीकाकरण शुरू?
Wed, 03 Nov 2021 05:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 03 Nov 2021 05:08 PM IST
सार
कोरोना की अगली लहर में बच्चों के शिकार होने का खतरा बढ़ रहा है। इस बीच अमर उजाला आपको बता रहा है कि भारत और दुनिया के अन्य देशों में बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का क्या अपडेट है।
विज्ञापन
देश में 90 करोड़ से ज्यादा आबादी को मिली कोरोना टीके की पहली डोज
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर में कोरोनावायरस से लड़ाई में वैक्सीन एक अहम हथियार साबित हुआ है। खासकर भारत में तो कोरोना मामलों में लगाम लगने के पीछे ही टीकाकरण अभियान को अहम वजह माना गया है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक 107 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मजेदार बात यह है कि भारत समेत ज्यादातर देशों में कोरोना की वैक्सीन अभी 18 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को ही लगी है। इससे कोरोना की अगली लहर में बच्चों के शिकार होने का खतरा बढ़ रहा है।
इस समस्या को देखते हुए देशों ने अब बच्चों के वैक्सिनेशन पर भी जोर देना शुरू कर दिया है। अमेरिका-ब्रिटेन और कई यूरोपीय देशों ने बच्चों की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है, उधर वेनेजुएला जैसे देशों में तो दो साल तक के बच्चों को टीका लगाया जा चुका है। इस बीच अमर उजाला आपको बता रहा है कि भारत और दुनिया के अन्य देशों में बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने का क्या अपडेट है।

कहां-क्या है कोरोना वैक्सिनेशन का हाल?
1. यूरोप
- 18 अक्टूबर को यूरोपियन यूनियन के दवा नियामक एजेंसी ने कहा था कि वह 5 से 11 साल के बच्चों को फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन दिए जाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।
- जून में यूरोप के एक देश डेनमार्क ने 12 से 15 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने की बात कही थी, ताकि वायरस के खिलाफ लड़ाई पर जोर दिया जा सके।
- फ्रांस ने 12 साल से ऊपर के बच्चों को उनके माता-पिता से मंजूरी मिलने के बाद कोरोना वैक्सीन देना शुरू कर दिया है।
- इसी साल अगस्त में जर्मनी ने 12 से 17 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने के निर्देश जारी किए थे।
- ऑस्ट्रिया ने हाल ही में 12 से 15 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन देना शुरू किया है। एस्टोनिया इस साल के अंत तक 18 साल के बच्चों को वैक्सीन देना शुरू कर देगा।
- उधर हंगरी ने इसी साल मई के मध्य से ही 16 साल से 18 साल के युवाओं का टीकाकरण शुरू करा दिया था।
- इटली ने 31 मई को फाइजर की कोरोनावायरस वैक्सीन को 12 से 15 साल के बच्चों के लिए मंजूर कर लिया था। 28 जुलाई को देश में मॉडर्ना वैक्सीन को बच्चों को लगाए जाने की इजाजत मिल गई थी।
- लिथुआनिया के प्रधानमंत्री ने जून में एलान किया था कि उनके देश में 12 साल से ऊपर के बच्चों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी।
- स्पेन ने दो हफ्ते पहले ही शैक्षिक सत्र के मद्देनजर 12 से 17 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया गया।
- पोलैंड ने 12-15 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा स्वीडन भी जल्द ही 12 साल से ऊपर के बच्चों को वैक्सीन देने का एलान किया है।
- उधर फिनलैंड ने इस साल जून और ग्रीस ने जुलाई में कहा था कि वे कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 12 से 15 साल के बच्चों को वैक्सीन देना शुरू कर चुके हैं।
- आयरलैंड ने भी इसी दौरान एलान किया था कि उसने वैक्सीन पाने वालों की उम्र घटाकर 12 साल कर दिया है।

यूरोप (यूरोपियन यूनियन का हिस्सा नहीं)
- 19 अक्टूबर को ब्रिटेन ने एलान किया था कि वह 12 से 15 साल के बच्चों को वैक्सीन देना शुरू करेगा।
- स्विट्जरलैंड ने 4 जून को 12 साल से ऊपर के बच्चों को कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की।
- सितंबर में नॉर्वे ने कहा था कि वह 12 से 15 साल के बच्चों को फाइजर की वैक्सीन देगा।

दक्षिण एशिया
- इजराइल ने अगस्त में 12 साल तक के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन लगाने की इजाजत दे दी थी।
- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अगस्त में कहा था कि उसने 3 से 17 साल के बच्चों के लिए चीन की साइनोफार्म वैक्सीन को मंजूरी दी है। 1 नवंबर को इस देश में फाइजर की वैक्सीन को 5 से 11 साल के बच्चों के लिे मंजूरी मिल गई थी।
- बहरीन ने 27 अक्तूबर और को चीन की साइनोफार्म को 3-11 साल के बच्चों के लिए और 2 नवंबर को फाइजर की वैक्सीन 5-11 साल के बच्चों के लिए अप्रूव कर दी थी।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र
- इंडोनेशिया ने छह साल से ऊपर के बच्चों के लिए चीन की साइनोवैक वैक्सीन को मंजूरी दी थी।
- 29 अक्तूबर को मलेशिया ने एलान किया कि वह 5 से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर की वैक्सीन जुटाना शुरू करेगा।
- वियतनाम 16 और 17 साल के बच्चों को अगले महीने से फाइजर की वैक्सीन लगाना शुरू कर देगा।
- न्यूजीलैंड के दवा नियामक ने जून में ही 12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी दे दी।
- ऑस्ट्रेलिया ने 12 सितंबर को अपने कोरोना टीकाकरण अभियान को 12 से 15 साल तक के बच्चों के लिए खोलने का एलान किया।
- चीन ने 5 जून को ही साइनोवैक वैक्सीन को 3 से 17 साल तक के बच्चों के लिए मंजूरी दे दी थी। हॉन्गकॉन्ग ने 3 जून को अपनी वैक्सीन स्कीम को 12 साल के बच्चों के लिए शुरू कर दिया था।
- सिंगापुर ने 1 जून से 12-18 साल के बच्चों के लिए वैक्सिनेशन शुरू कर दिया
- जापान ने 28 मई को फाइजर वैक्सीन को 12 साल के ऊपर के बच्चों के लिए मंजूरी दे दी।
- फिलीपींस ने 26 मई को घोषणा की थी कि वह 12 से 15 साल के बच्चों के लिए फाइजर की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे रहा है।
- जॉर्डन ने जुलाई में ही 12 साल और इससे ऊपर के बच्चों को कोरोना टीका लगाना शुरू कर दिया था।

अमेरिकी महाद्वीप
- अमेरिका के दवा नियामक एफडीए ने 5 से 11 साल के बच्चों के लिए फाइजर वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी है।
- मेक्सिको में 12-17 साल के बच्चों के लिए फाइजर की वैक्सीन का इस्तेमाल तय किया गया है।
- ब्राजील ने 11 जून को 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी दी थी।
- 6 सितंबर को चिली ने 6 साल से ऊपर के बच्चों के लिए चीन की साइनोवैक वैक्सीन को मंजूरी दे दी थी।
- कनाडा ने 12-15 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन को मई में मंजूरी दी थी। 5-11 साल के बच्चों के लिए नवंबर के मध्य या अंत तक मंजूरी मिल सकती है।
- क्यूबा ने अपनी घरेलू वैक्सीन को दो साल तक के बच्चों पर इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।
- अल सल्वाडोर ने 13 सितंबर को 6 से 11 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन मंजूर कर ली थी।
- इसके अलावा अर्जेंटीना ने अब तीन साल और इससे ऊपर के बच्चों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया है।
- कोलंबिया ने फाइजर, एस्ट्राजेनेका, मॉडर्ना, साइनोफार्म और जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन को 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए मंजूरी दी है।
- कोस्टा रिका भी पिछले कुछ महीनों से 12 साल और इससे ऊपर के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगा रहा है।

अफ्रीका
- दक्षिण अफ्रीका अगले हफ्ते से 12 से 17 साल के बच्चों को फाइजर की वैक्सीन देना शुरू कर देगा।
- अफ्रीका एकमात्र ऐसा महाद्वीप है, जहां अधिकतर देशों के पास वयस्क आबादी के लिए ही वैक्सीन नहीं पहुंची है।