फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus vaccination in Britain: 87-year-old Indian-origin man first to get COVID-19 vaccine in UK

ब्रिटेन में 87 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति उन पहले लोगों में शामिल जिन्हें कोविड-19 का टीका लगेगा

Tue, 08 Dec 2020 09:07 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 08 Dec 2020 09:07 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in Britain: 87-year-old Indian-origin man first to get COVID-19 vaccine in UK
हरि शुक्ला (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

ब्रिटेन में कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए आज से टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। उत्तर-पूर्वी इंग्लैंड के भारतीय मूल के 87 वर्षीय हरि शुक्ला दुनिया के उन कुछ पहले लोगों में शामिल होंगे, जिन्हें कोविड-19 का टीका लगेगा। शुक्ला को न्यूकैसल में एक अस्पताल में ‘फाइजर/बायोनटेक’ द्वारा विकसित टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन


पीएम जॉनसन ने दिया 'वी-डे' नाम
टाइन एंड वियर इलाके में रहने वाले हरि शुक्ला ने कहा कि उन्हें लगता है कि दो खुराक वाली वैक्सीन में से पहली खुराक प्राप्त करना उनका कर्तव्य है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने टीकाकरण के इस अभियान को एक बड़ा कदम बताते हुए इसे वी-डे या वैक्सीन डे करार दिया। 
विज्ञापन




शुक्ला ने कहा, 'मुझे खुशी है कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस महामारी का अब अंत होने जा रहा है। उन्होंने कहा, मुझे वैक्सीन लगवाकर अभियान की शुरुआत करने में खुशी हो रही है। मुझे लगता है कि ऐसा करना मेरा कर्तव्य है और मैं जो भी मदद कर सकता हूं, वह करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के बाद बहरीन ने दी फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी, लेकिन तापमान बन सकता है टीकाकरण में रोड़ा

उन्होंने कहा, वैक्सीन को लेकर ब्रिटेन के एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) ने मुझसे संपर्क किया। मुझे पता है कि वे सभी कितनी मेहनत करते हैं और मेरे लिए उनके प्रति सम्मान हैं, क्योंकि उनके पास सोने का दिल है। उन्होंने कहा, महामारी के दौरान हमें सुरक्षित रखने के लिए एनएचएस ने जो कुछ भी किया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं।

 
शुक्ला को एनएचएस द्वारा 'संयुक्त टीकाकरण और प्रतिरक्षा' पर निर्धारित मानदंडों के आधार पर कोरोना के उच्चतम जोखिम वाली श्रेणी का होने पर वैक्सीन लगवाने के लिए सूचना दी गई। ब्रिटेन में 80 वर्ष से अधिक आयु के लोग, घरेलू कामगारों के साथ-साथ एनएचएस कार्यकर्ता जो कि अधिक जोखिम में हैं। उन्हें सबसे पहले वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। 


ब्रिटिश पीएम जॉनसन ने इस मौके पर कहा, 'आज ब्रिटेन के कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा दिन है, क्योंकि हम पूरे देश में मरीजों को वैक्सीन लगाने की शुरुआत कर रहे हैं। मुझे उन वैज्ञानिकों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने वैक्सीन विकसित की, जनता के सदस्य जिन्होंने परीक्षणों में भाग लिया और एनएचएस जिन्होंने टीकाकरण की तैयारी के लिए अथक परिश्रम किया है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed