COVID-19 से प्रभावित अमेरिका भारत समेत 64 देशों को देगा 13 अरब रुपये की आर्थिक सहायता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई। हालांकि वैश्विक महामारी से जूझ रहे अमेरिका ने शुक्रवार को दूसरे देशों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया और आर्थिक सहायता के लिए एक बड़ा एलान कर दिया। उसने भारत समेत कुल 64 देशों को 13 अरब रुपये की मदद देने का एलान किया। इसमें भारत को 20 करोड़ रुपये की मदद भी शामिल है।
Coronavirus: US announces additional financial aid worth USD 174 million to 64 countries, including USD 2.9 million to India
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2020विज्ञापन
इससे पहले दुनिया के इस शक्तिशाली देश ने मौजूदा समय में अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा की। कोरोना से लड़ने के लिए $2 ट्रिलियन की सहायता राशि को सदन से पास करवाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मंजूरी भी मिल गई।
अमेरिका इस राशि से अपने देश के नागरिकों और स्वास्थ्य व्यवस्था और तंत्र को मजबूती देगा और कोरोना से जंग में इस्तेमाल करेगा।
चीन के वुहान से फैली इस महामारी ने यूरोपीय देशों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है जिसमें इटली और स्पेन में सबसे ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ है, वहीं अमेरिका में इसके मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 1500 से अधिक हो चुकी है।