फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Update : More Than 54 lakh deaths till yet, 14000 flights canceled in 10 days in America, India said WTO to hold emergency meeting

कोरोना से 54.62 लाख मौतें : अमेरिका में 10 दिन में 14000 से ज्यादा उड़ानें रद्द, भारत बोला- आपात बैठक करे डब्ल्यूटीओ

Tue, 04 Jan 2022 04:52 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन/लंदन/नई दिल्ली।
एजेंसी, वाशिंगटन/लंदन/नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 04 Jan 2022 04:52 AM IST
सार

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा 29.07 करोड़ हो गया है। कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट जहां नए साल पर दुनिया में कहर बरपा रहा है वहीं इसके चलते वैश्विक आवाजाही भी ठप्प पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में ही दुनियाभर में 4,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हालात को देखते हुए विमानन क्षेत्र में एक बार फिर छंटनी की तलवार लटकती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Coronavirus Update : More Than 54 lakh deaths till yet, 14000 flights canceled in 10 days in America, India said WTO to hold emergency meeting
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : i stock

विस्तार

भारत ने दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के प्रस्तावित पैकेज पर विचार के लिए इसी माह जिनेवा में डब्ल्यूटीओ की आम परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है। इस पैकेज में पेटेंट से छूट का प्रस्ताव भी शामिल है। इस बीच, दुनिया में अब तक कुल संक्रमित 29.07 करोड़ हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 54.62 लाख हो गई है।

विज्ञापन


बता दें, डब्ल्यूटीओ की आम परिषद संगठन का निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है। संगठन के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने को लेकर इसकी बैठक नियमित तौर पर होती रहती है। भारत ने महामारी से निपटने में मदद के लिए बौद्धिक संपदा अधिकार से संबंधित व्यापार पहलुओं (ट्रिप्स) पर कोई प्रगति नहीं होने को लेकर नाखुशी जताते हुए इस प्रस्ताव को डब्ल्यूटीओ के प्रस्तावित पैकेज में शामिल करने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन


भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अक्तूबर, 2020 में पहला प्रस्ताव देते हुए कहा था कि कोविड-19 की रोकथाम और इलाज में मदद को लेकर सभी डब्ल्यूटीओ सदस्यों को ट्रिप्स समझौते के कुछ प्रावधानों के क्रियान्वयन से छूट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों को आशा
अमेरिका में ओमिक्रॉन वैरिएंट का चरम जल्द आ सकता है। लेकिन शीर्ष वैज्ञानिक एंटनी फॉसी ने कहा, हम दक्षिण अफ्रीकी अनुभव से उम्मीद रखे हैं, जहां यह स्ट्रेन जल्द ही चरम पर पहुंचा और फिर जल्द कम हो गया।

50 से ज्यादा उम्र वालों में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन
ब्रिटेन के शिक्षामंत्री नादिम जहावी ने कहा कि कोविड-19 का ओमिक्रॉन वैरिएंट 50 से ज्यादा उम्र वालों के बीच तेजी से फैल रहा है। हम इस पर केंद्रित हैं।

अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन संक्रमित
अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बताया कि उनमें संक्रमण के मामूली लक्षण हैं। वे पृथकवास में रह रहे हैं और बैठकों में ‘डिजिटल’ माध्यम से भाग लेंगे। उन्होंने कहा, स्टाफ ने मेरे संपर्क में आए लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया है और उन सभी लोगों की जांच की जा रही है, जो पिछले सप्ताह मेरे संपर्क में आए। 

कनाडा : क्यूबेक में खुदरा दुकानें बंद करने की प्रक्रिया शुरू
कोरोना के ओमीक्रॉन वैरिएंट से निपटने के तहत कनाडा के क्यूबेक प्रांत की सरकार ने खुदरा दुकानों को बंद करने की अपनी तीन चरण प्रक्रिया का पहला चरण शुरू कर दिया है। क्यूबेक के प्रमुख फ्रैंक्रोइस लेगौल्ट ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि औषधालयों, किराने की दुकानों और गैस स्टेशन को छोड़कर प्रांत की सभी दुकानें आगामी तीन रविवार के लिए बंद रहेंगी।

ओमिक्रॉन : एक दिन में दुनियाभर की 4000 उड़ानें रद्द
कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट जहां नए साल पर दुनिया में कहर बरपा रहा है वहीं इसके चलते वैश्विक आवाजाही भी ठप्प पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में ही दुनियाभर में 4,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। रविवार को आधी रात के बाद रद्द हुई उड़ानों में 2,400 से ज्यादा आने वाली बंद रहीं। हालात को देखते हुए विमानन क्षेत्र में एक बार फिर छंटनी की तलवार लटकती दिखाई दे रही है।

वैश्विक स्तर पर 11,200 उड़ानें देरी का शिकार हुईं। कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण अमेरिकी कंपनियों ने सोमवार को अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बदल दी है। यहां पिछले एक दिन में 3.46 लाख नए मामले दर्ज हुए हैं। ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट अवेयर के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 दिनों के दौरान एयरलाइंस ने अमेरिका में 14,000 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। 

हिल ने बताया कि संघीय विमानन प्राधिकरण (एफएए) ने चेताया है कि आगामी दिनों में उड़ान कर्मियों में संक्रमण व खराब मौसम के चलते यात्राओं में और देरी संभव है। जबकि कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या में अस्थायी कमी करने पर भी विचार कर रही हैं। अमेरिका की स्काईवेस्ट, जेटब्लू और साउथवेस्ट कंपनियां पहले ही संकट में हैं। ऐसे में उड़ान और पर्यटन उद्योग पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

वियाग्रा ने बचाई कोरोना पीड़िता की जान
इंग्लैंड में एक महिला नर्स को वियाग्रा का इस्तेमाल कर कोरोना से बचाने का मामला सामने आया है। गेन्सबरो लिंकनशायर की रहने वाली नर्स मोनिका कोरोना संक्रमण के बाद 28 दिनों तक कोमा में रही। उसे होश में लाने के लिए डॉक्टरों ने इरेक्टाइल डिसफंक्शन की दवा का उपयोग किया। मोनिका ने बताया कि जब मैं होश में आई तो मुझे डॉक्टर ने बताया कि मुझे वियाग्रा की मदद से होश में लाया गया है। पहले मुझे ये सब मजाक लगा। लेकिन उन्होंने कहा कि सच में मुझे वियाग्रा की हेवी डोज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed