फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus update in world : Pakistan bans travel from 12 countries amid spike in covid-19 cases

कोविड-19 : पाकिस्तान ने 12 देशों की उड़ानों पर लगाई पाबंदी, इस देश की दी छूट, जानें क्यों..

Sun, 21 Mar 2021 02:40 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 21 Mar 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update in world : Pakistan bans travel from 12 countries amid spike in covid-19  cases
फाइल फोटो - फोटो : PTI

पाकिस्तान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश में आठ महीने बाद सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए पाकिस्तान ने कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के तहत दक्षिण अफ्रीका, रवांडा और तंजानिया समेत 12 अफ्रीकी देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध को कम कर दिया गया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में कोरोना वायरस के दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के स्वरूप के उभरने के बाद नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने देशों की नई सूची अधिसूचित की है, जिनमें राष्ट्रों कों ए, बी और सी श्रेणी में बांटा गया है और सी श्रेणी के 12 देशों पर पूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। इन 12 देशों पर यह यात्रा प्रतिबंध 23 मार्च से पांच अप्रैल तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


इन देशों पर लगा प्रतिबंध 
बोत्सवाना, ब्राजील, कोलंबिया, कोमोरोस, घाना, केन्या, मोजाम्बिक, पेरू, रवांडा, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और जाम्बिया को सी श्रेणी में रखा गया है। सीएए ने कहा कि यह अस्थायी उपाय पाकिस्तान में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए किया जा रहा है। सीएए ने अपनी सी श्रेणी को अपडेट किया है और ब्रिटेन को सी से बी श्रेणी में कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन देशों से आने वालों की नहीं होगी जांच 

उसने कहा है कि ए श्रेणी के देशों से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वालों को पाकिस्तान आने से पहले कोविड-19 की जांच करने की जरूरत नहीं है। ए श्रेणी में ऑस्ट्रेलिया, भूटान, चीन, फिजी, जापान, कजाकिस्तान, लाओस, मंगोलिया, मॉरिटानिया, मोरक्को, म्यांमा, नेपाल, न्यूजीलैंड, सऊदी अरब, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, ताजिकिस्तान, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और वियतनाम को रखा गया है।अधिसूचना में कहा गया है कि जो देश ए और सी श्रेणी में नहीं हैं, उन्हें बी श्रेणी में रखा गया है।

बता दें कि पाकिस्तान में रविवार को कोविड-19 संक्रमण के 3667 नए मामले सामने आए, जिसके बाद मुल्क में कुल मामले 6.26 लाख से अधिक हो गए हैं। इस बीच, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में संक्रमण के कारण 44 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतक संख्या 13,843 पहुंच गई है। मुल्क में अबतक 5.81 लाख से अधिक लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि 2900 मरीजों की हालत नाजुक है। 

इमरान और उनकी पत्नी संक्रमित 
प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। इससे दो दिन पहले उन्होंने कोविड रोधी टीका लगवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed