फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: Saudi Arabia temporarily bans on religious visits in Mecca Medina pilgrims

कोरोनावायरस: सऊदी अरब ने 'उमराह' के लिए आने वाले लोगों पर अस्थाई रूप से लगाई रोक

Thu, 27 Feb 2020 10:23 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 27 Feb 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Saudi Arabia temporarily bans on religious visits in Mecca Medina pilgrims
सांकेतिक तस्वीर

चीन से फैले कोरोनावायरस के डर से पूरी दुनिया खौफ में है। सऊदी अरब ने भी इससे बचने के लिए अहतियात बरतनी शुरू कर दी है। सऊदी ने अपने यहां कोरोनावायरस के प्रसार पर रोक लगाने के लिए धार्मिक यात्राओं पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की, अस्थायी रूप से मक्का और मदीना सहित धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए राज्य में तीर्थयात्रियों के प्रवेश को प्रतिबंध किया गया है। 

विज्ञापन


सऊदी अरब ने कोरोनोवायरस की वजह से अन्य देशों के पर्यटक वीजा के साथ प्रवेश को भी निलंबित कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उपायों को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा की गई सिफारिशों के अनुरूप किया गया है और कोरोनावायरस के प्रकोप को रोकने के लिए वैश्विक प्रयासों का समर्थन किया गया है।
विज्ञापन




जीसीसी देशों से राष्ट्रीय पहचान पत्र का उपयोग कर सऊदी की यात्रा करने वाले लोगों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन मंत्रालय का कहना है कि सऊदी नागरिक घर लौटने में सक्षम होंगे। जीसीसी नागरिकों को भी अपने स्वयं के पहचान पत्र का उपयोग करके अपने देशों में लौटने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि सऊदी ने इस वायरस के प्रसार को सीमित करने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय उपायों का समर्थन किया और अपने नागरिकों से कोरोनोवायरस के प्रकोप का सामना करने वाले देशों की यात्रा करने से पहले सावधानी बरतने का आग्रह किया है। सऊदी अरब का कहना है कि ये उपाय अस्थायी हैं और संबंधित अधिकारियों द्वारा निरंतर मूल्यांकन के अधीन हैं।

चीन में मरने वालों की संख्या 2,744 हुई

चीन में महामारी बन चुके कोरोनावायरस से बुधवार को 29 और लोगों की मौत से इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,744 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि 29 जनवरी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब इस विषाणु से एक दिन में इतने कम लोग मारे गए हैं। इससे पहले 29 जनवरी को कोरोना वायरस के कारण 26 लोग मारे गए थे।

आयोग ने बताया कि बुधवार को इसके 433 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 24 के अलावा सभी हुबेई प्रांत में सामने आए हैं, जिसकी राजधानी वुहान से पिछले साल दिसंबर से यह वायरस फैलना शुरू हुआ था। देश में अभी इसके कुल 78,500 मामले हैं।



इसके नए मामलों में पिछले कुछ सप्ताह से हालांकि गिरावट आ रही है। हुबेई में अब भी इसका प्रकोप जारी है लेकिन चीन के बाकी शहरों में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। फिलहाल सभी स्कूल बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed