फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus : Panic, American trapped in India, only 10 expressed desire to return home

कोरोना की दहशत : भारत में फंसे अमेरिकी, सिर्फ 10 ने जताई स्वदेश लौटने की इच्छा

Wed, 08 Apr 2020 04:10 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 08 Apr 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : Panic, American trapped in India, only 10 expressed desire to return home
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

भारत में लॉकडाउन के कारण फंसे हजारों अमेरिकी स्वदेश लौटना नहीं चाहते। दरअसल, अमेरिका में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले सामने आने के बाद अमेरिकी लोगों को स्वदेश लौटने में डर लग रहा है। अमेरिका के दूतावास संबंधी मामलों के लिए प्रधान उपसहायक विदेश मंत्री ईयान ब्राउनली ने खुद यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


ब्राउनली ने बताया कि भारत में मौजूद कई अमेरिकियों ने अपना स्वदेश लौटने का आवेदन वापस ले लिया है जबकि अमेरिकी सरकार ने उनके विमान का बंदोबस्त भी कर दिया था। ब्राउनली ने कहा, जब हमने वापस आने के लिए इच्छुक लोगों के बारे में पूछा था तो कई लोग सामने आए थे लेकिन इस सप्ताह जब भारत में हमारे कर्मियों ने करीब 800 लोगों को फोन किया तो केवल 10 ने ही वापस आने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन


जबकि पांच अतिरिक्त विमान इसी सप्ताह भारत जाएंगे। कितने अमेरिकियों को देश वापस आने में मदद चाहिए इसका सटीक आंकड़ा बता पाना मुश्किल है। हालांकि अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास में सात हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


1300 लोग ही लौटे
दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की कार्यकारी सहायक मंत्री एलिस जी वेल्स ने कहा, सोमवार रात तक भारत से करीब 1300 अमेरिकी स्वदेश लौटे हैं।  जबकि पांच अतिरिक्त विमान इसी सप्ताह भारत जाएंगे। वहीं दुनियाभर से करीब 43 हजार नागरिक लौट चुके हैं। दुनियाभर में करीब 80 से अधिक उड़ानें इस काम में लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed