फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus outbreak, China is Willing to give ventilator to India, but increasing production is a big challenge

भारत को वेंटिलेटर देने को तैयार, लेकिन उत्पादन बढ़ाना बड़ी चुनौती : चीन

Thu, 02 Apr 2020 04:13 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 02 Apr 2020 04:13 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak, China is Willing to give ventilator to India, but increasing production is a big challenge
पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग(फाइल फोटो )

चीन ने बुधवार को कहा कि वह भारत को बेहद आवश्यक वेंटिलेटरों की सप्लाई करने को तैयार है, लेकिन यह भी कहा कि अहम आयातित उपकरणों की कमी से जूझ रही चीनी कंपनियों के लिए बडे़ पैमाने पर उत्पादन करना एक बड़ी चुनौती है। बता दें कि भारत ने चीन से करीब 10 हजार वेंटिलेटरों की खरीद का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि चीन में इस महामारी का कहर बढ़ने पर फरवरी में भारत ने 15 टन मेडिकल सामग्री की मदद बीजिंग को दी थी। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बुधवार को कहा, हम जानते हैं कि भारतीय जनता भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस महामारी को हराने में सफल होगी।
विज्ञापन


हम इसके लिए उन्हें अपना अनुभव और सभी तरह की मदद देने के लिए तैयार हैं। चीन वेंटिलेटरों के उत्पादन में भारत की मदद को तैयार है। लेकिन यह बेहद मुश्किल होगा, क्योंकि विदेश से कई तरह के अहम उपकरण आयात नहीं हो पा रहे हैं। एक वेंटिलेटर के निर्माण में करीब 1000 पार्ट्स का उपयोग किया जाता है, जिनका निर्माण यूरोप समेत विश्व के विभिन्न हिस्सों में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed