फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   coronavirus : Minister thomas schaefer commits suicide in Germany, worried about effects of corona virus

जर्मनी में मंत्री थॉमस शाएफेर ने की आत्महत्या, कोरोना वायरस के प्रभाव से थे चिंतित

Mon, 30 Mar 2020 01:55 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, फ्रैंकफर्ट एम मेन।
वर्ल्ड डेस्क, फ्रैंकफर्ट एम मेन। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 30 Mar 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
coronavirus : Minister thomas schaefer commits suicide in Germany, worried about effects of corona virus
जर्मनी में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। - फोटो : PTI

जर्मनी में एक मंत्री ने कथित तौर पर कोरोना वायरस से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों से चिंतित होकर आत्महत्या कर ली। जर्मनी के हेसे राज्य के प्रीमियर वॉकर बॉफियर ने रविवार को कहा, उनके वित्त मंत्री थॉमस शाएफेर इस बात को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित थे कि कोरोना वायरस से हो रहे आर्थिक नुकसान की भरपाई किस तरह हो पाएगी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति का शव फ्रैंकफर्ट और मेंज के बीच होचाइम शहर में एक हाईस्पीड ट्रेन लाइन पर पाया गया। शव की पहचान हेसे राज्य के वित्त मंत्री थॉमस शाएफेर (54) के रूप में की गई। शाएफेर के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


वीसबैडेन अभियोजन कार्यालय ने शुरुआती जांच के बाद शाएफेर के आत्महत्या करने की संभावना जताई है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने तुरंत कुछ भी विवरण जारी नहीं किया है। बॉफियर ने रविवार को कहा, हम स्तब्ध हैं। हमें विश्वास नहीं हो रहा और सबसे ज्यादा हम सभी बेहद दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हेसे राज्य में ही फ्रैंकफर्ट शहर आता है, जिसे जर्मनी की आर्थिक राजधानी के तौर पर पहचाना जाता है। फ्रैंकफर्ट में ही ड्यूश बैंक और कॉमर्जबैंक का मुख्यालय है। यूरोपीय केंद्रीय बैंक भी इस शहर में ही है।

अपने वित्त मंत्री की मौत की खबर से बेहद दुखी दिख रहे बॉफियर ने कहा कि शाएफेर दिनरात लगकर इस विश्वव्यापी महामारी के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से उबरने में कंपनियों और कर्मचारियों की मदद करने का प्रयास कर रहे थे। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के करीबी सहयोगी माने जाने वाले बॉफियर ने कहा, हमें यह मानना होगा कि वह बेहद चिंतित थे।

खासकर इस मुश्किल समय में हमें उनके जैसे ही व्यक्ति की आवश्यकता थी। बता दें कि बॉफियर की तरह मर्केल की मध्यपंथी सीडीयू पार्टी से जुड़े शाएफेर बेहद चर्चित और सम्मानित व्यक्ति थे और उन्हें लंबे समय से बॉफियर के बाद हेसे राज्य की कमान संभालने वाले उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा था।


जर्मनी में अब तक 58,247 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वहां इस जानलेवा महामारी से 455 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,581 संक्रमितों की हालत गंभीर आंकी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed