फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus masks a boon for criminals who hide their faces incident happening in US

महामारी की आड़ में मास्क लगाकर किए जा रहे हैं अपराध...और बढ़ रही हैं वारदातें

Sun, 17 May 2020 03:00 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 17 May 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus masks a boon for criminals who hide their faces incident happening in US
मास्क पहने अपराधी - फोटो : social media

अमेरिकी खुफिया और सुरक्षा एजेंसी एफबीआई ने हाल ही में कोर्ट में एक दस्तावेज जमा किया जिसमें विलियम लोपेज द्वारा दिए गए वारदातों का जिक्र था। एफबीआई ने बताया कि कैसे लोपेज ने सर्जिकल मास्क लगाकर कनेक्टिकट स्टोर में प्रवेश किया, प्लास्टिक की थैली और कुछ सामान उठाए और फिर काउंटर पर गए। इसके बाद लोपेज ने एक छोटी सी पिस्तौल निकाली और उसे क्लर्क की तरफ दिखाकर नकदी की मांग की।

विज्ञापन

मास्क  का फायदा उठा रहे अपराधी, सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ी

नौ अप्रैल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार होने से पहले लोपेज ने इसी अंदाज में आठ दिन में चार अन्य दुकानों को भी अपना निशाना बनाया। इस पूरे मामले ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महामारी के इस दौर में अब मास्क अपराधियों के लिए एक मौका बन गया है और वो इसे पहनकर मौके का फायदा उठाते हुए अपराध कर रहे हैं।

विज्ञापन

मास्क और ग्लव्स का आपराधिक कामों में हो रहा इस्तेमाल

अमेरिका में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए मास्क को सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है, जिसके बाद अब मास्क और ग्लव्स का इस्तेमाल कुछ लोग गलत कामों में भी करने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक यह बता पाना मुश्किल है कि महामारी का फायदा उठाकर कितने लोगों ने अपराध किए हैं, लेकिन यह तय है कि इस तरह के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक मास्क पहनकर अपराध को अंजाम देना और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के मामले तेजी से दुनियाभर में बढ़ सकते हैं।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed