फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus Mario Diaz Balart Ben McAdams become first members of Congress to test positive

कोरोना वायरस की चपेट में आए अमेरिकी सांसद मारियो डियाज और बेन मैकएडम्स

Thu, 19 Mar 2020 08:49 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 19 Mar 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Mario Diaz Balart Ben McAdams become first members of Congress to test positive
बेन मैकएडम्स- मारियो डियाज बलार्ट (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

अमेरिकी कांग्रेस के दो सांसद मारियो डियाज-बलार्ट और बेन मैकएडम्स कोराना वायरस की चपेट में आने वाले पहले कांग्रेसी हैं। दोनों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डियाज-बलार्ट के कार्यालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, 'शनिवार शाम को कांग्रेसी बलार्ट में बुखार और सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए कराया गया उनका परीक्षण पॉजिटिव आया है।'

विज्ञापन


फ्लोरिडा के सांसद ने एक बयान में कहा कि वह अब काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं लेकिन उन्होंने लोगों से इस वायरस को गंभीरता से लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, 'हमें इस मुश्किल वक्त के दौरान एक देश के रूप में मजबूती से उभरने के लिए मिलकर काम करते रहना चाहिए।' हालांकि उनके कार्यलाय द्वारा जारी किए गए बयान में यह नहीं बताया गया है कि वह इस वायरस के संपर्क में कैसे आए।
विज्ञापन

 

Two members of US Congress Mario Diaz-Balart and Ben McAdams have tested positive for #COVID-19

विज्ञापन
विज्ञापन
— ANI (@ANI) March 19, 2020


इसके बाद बुधवार शाम को ही यूटा से कांग्रेसी सांसद मैकएडम्स ने कहा कि वह भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं। ट्विटर पर जारी किए एक बयान में उन्होंने कहा, 'आज मुझे पता चला है कि मेरा परीक्षण पॉजिटिव आया है। मैं अब भी घर से यूटा के लोगों के लिए काम कर रहा हूं ताकि उन्हें वह संसाधन मिल सकें जिसकी उन्हें जरुरत है।' अब उन लोगों की जांच की जा रही है जो इन दोनों सांसदों के संपर्क में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed