{"_id":"5ef9b50a8ebc3e42e72b360a","slug":"coronavirus-makes-strong-relationship-with-father-and-children-50-percent-father-want-to-stay-with-children-after-lockdown-in-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने की रिश्तों की डोर मजबूत, लॉकडाउन के बाद भी बच्चों के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं पिता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना ने की रिश्तों की डोर मजबूत, लॉकडाउन के बाद भी बच्चों के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं पिता
Mon, 29 Jun 2020 03:01 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 29 Jun 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस महामारी के चलते दफ्तर बंद हैं। लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। ऐसे में माता-पिता अपना पूरा समय घर पर अपने बच्चों के साथ बिता रहे हैं। कनाडा में किए गए एक सर्वे में पता चला है कि लॉकडाउन का अच्छा असर पिता और बच्चों के रिश्ते पर भी हो रहा है।
विज्ञापन
कैनेडियन मेन्स हेल्थ फाउंडेशन ने 1000 से अधिक पिता से बातचीत कर सर्वे किया। जिसमें 60 फीसदी पिता का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान उनका बच्चों से रिश्ता ज्यादा मजबूत हुआ है। वहीं, 52 फीसदी का कहना है कि वह पिता की जिम्मेदारियों के प्रति ज्यादा जागरुक हुए हैं।
विज्ञापन
50 फीसदी पिता ने कहा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी वह बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे। जबकि 66 फीसदी ने कहा कि उन्होंने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताया है। 56 फीसदी ने कहा कि उन्होंने पहले की तुलना में बच्चों का ज्यादा मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
कनाडा के स्वास्थ्य मंत्री एड्रियन ने कहा कि कोरोना के कारण परिवार तनाव में हैं। इस घड़ी में परिवार के सदस्य एक साथ समय बिता कर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। कनाडा में ज्यादातर अभिभावक वर्कर हैं। ऐसे में वो बच्चों के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते थे।
आज वह बच्चों की क्षमता रुचि को समझ रहे हैं। खासकर पिता में इससे बड़े बदलाव आ रहे हैं। एक शेफ पिता वाटसन ने कहा कि मार्च मेरा काम बंद हो गया था। इससे शुरू में मैं बहुत ज्यादा तनाव में आ गया था। अब बेटियों के साथ किचन में ज्यादा समय बिता रहा हूं। उन्हें अच्छी-अच्छी डिश बनाना सिखा रहा हूं।