फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus: Joe Biden says due to vaccination in America, there has been a decline in infection cases

कोरोना: जो बाइडन ने कहा- अमेरिका में टीकाकरण की बदौलत संक्रमण के मामले में आई गिरावट

Thu, 22 Jul 2021 07:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 22 Jul 2021 07:42 AM IST
सार

  • टीकाकरण की बदौलत कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से आई गिरावट 
  • टीका लगवाने से वंचित रह गए लोग जल्द से जल्द लगावाएं टीका 
  • दुनिया की टीकाकरण में मदद के साथ नौकरियों के सृजन पर भी दे रहे जोर

विज्ञापन
Coronavirus: Joe Biden says due to vaccination in America, there has been a decline in infection cases
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका में टीकाकरण की बदौलत कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से गिरावट आई है। हालांकि लोगों को डेल्टा वैरिएंट को लेकर सतर्क रहना होगा, लोग टीका लगवाएं। जिससे संक्रमण से होने वाली मौतों और अस्पताल में भर्ती होने की दर को नियंत्रित रखा जा सके।

विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने लोगों से टीका लगवाने को कहा
राष्ट्रपति बाइडन ने अपने कार्यकाल के छह माह पूरे होने पर कैबिनेट बैठक में कहा कि टीका लगवाने से वंचित रह गए लोगों को जल्द से जल्द टीका लगाना ही सरका का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले कुछ सप्ताह में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट संक्रमण का प्रमुख कारक होगा। 
विज्ञापन


हम दूसरों की भी मदद कर रहे हैं
बाइडन ने कहा कि हम सिर्फ अमेरिकी लोगों को टीका नहीं लगा रहे हैं। हम दुनिया के और देशों को भी टीकाकरण में मदद कर रहे हैं। इसके अलावा नौकरियों के सृजन पर भी जोर है ताकि दुनिया के हर देश के व्यक्ति के पास रोजगार हो। सभी देशों में रोजगार की स्थिति बेहतर रहेगी तभी सभी देश एकसाथ कदम मिलाकर चल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed