फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Coronavirus is just tip of the iceberg warns China batwoman Shi Zhengli virologist

'बैट वुमेन' की चेतावनी: कोरोना वायरस सिर्फ शुरुआत है, बुरे वक्त के लिए रहना होगा तैयार

Tue, 26 May 2020 08:41 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 26 May 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus is just tip of the iceberg warns China batwoman Shi Zhengli virologist
चीन की बैट वुमेन - फोटो : File

चीन से फैले कोरोना वायरस के संक्रमण ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। इस बीच चीन की 'बैट वुमेन' शी झेंगली ने पूरी दुनिया को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 तो अभी शुरुआत है, आने वाले दिनों कई खतरनाक वायरसों का हमला हो सकता है। एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कोरोना का वायरस सिर्फ बर्फ के एक टीप के बराबर है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से लड़ने के लिए दुनिया को एकजुट होना होगा।

विज्ञापन


वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की उप निदेशक शी झेंगली ने कहा कि वायरस को लेकर शोध के लिए वैज्ञानिकों और सरकारों को पारदर्शी और सहकारी होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान का राजनीतिकरण करना बेहद अफसोसजनक है। 
विज्ञापन


टीवी चैनल CGTN के साथ उनका साक्षात्कार नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की हो रही वार्षिक बैठक के दौरान शुरू हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करोना वायरस को लेकर चीन पर हमला बोलते रहे हैं। वो लगातार चीन पर इस वायरस को फैलाने का आरोप लगा रहे हैं। कोरोना की वजह से चीन और अमेरिका के संबंधों में खटास पनपी है। अमेरिका के मुख्य सचिव माइक पोम्पियो ने आरोप लगाया है कि कोविड-19 वायरस को चीन के किसी लैब में तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि चीन ने इन आरोपों को खारिज किया है। शी ने कहा है कि उनके द्वारा काम किए गए वायरस के आनुवंशिक लक्षण मनुष्यों में फैलने वाले कोरोना वायरस से मेल नहीं खाते हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि महामारी का प्रयोगशाला से कोई लेना-देना नहीं है। शी झेंगली पिछले 16 सालों से चमगादड़ों में मौजूद वायरस पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed