{"_id":"5e29cb9b8ebc3e4b08726a02","slug":"coronavirus-indians-families-concerns-their-children-in-china-embassy-released-hotline-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में अपने बच्चों को लेकर भारतीय परिजन चिंतित, दूतावास ने जारी किए हॉटलाइन नंबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में अपने बच्चों को लेकर भारतीय परिजन चिंतित, दूतावास ने जारी किए हॉटलाइन नंबर
Fri, 24 Jan 2020 03:47 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 24 Jan 2020 03:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मेरी बेटी और उसके दोस्त वुहान मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। शटडाउन की वजह से सभी भारतीय विद्यार्थी बेसहारा हैं और भटक रहे ह्रैं। कृपया उनकी मदद करें।’ एक भारतीय पिता कुमारन ने यह ट्वीट विदेशी मंत्री और अधिकारियों को संबोधित करते हुए बृहस्पतिवार को किया।
विज्ञापन
इसके जवाब में विदेश सचिव संजय भट्टाचार्या ने उन्हें दिलासा देते हुए कहा, ‘दूतावास के अधिकारी अरविंद कुमार चीन में मौजूद भारतीय नागरिकों को क्षेत्रीय मदद मुहैया करवा रहे हैं। हम भी आपकी तरह चिंतित हैं, हमने बीजिंग में भारतीय दूतावास से संपर्क किया है और वे हालात पर करीब से निगरानी रख रहे हैं।’
विज्ञापन
भारतीय दूतावास ने बताया कि भारत से बड़ी संख्या में लोग अपने रिश्तेदारों की कुशलक्षेम जानने के लिए संपर्क कर रहे हैं। मिशन के अधिकारी वुहान में भारतीयों और चीनी अधिकारियों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
भारत में मौजूद लोगों को संपर्क करने के लिए हॉट लाइन सेवाएं +8618612083629 और +86186112083617 शुरू की गई हैं। वहीं सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपडेट्स के लिए नजर रखने का निवेदन भारतीय नागरिकों से किया गया है।